जयपुर। अहमदाबाद आधारित Industrial Coding and Marking Printers, Inks और संबंधित Materials बनाने वाली प्रमुख कंपनी Aztec Fluids and Machinery Limited ने 30 सितंबर, 2026 को समाप्त हुई छमाही के लिए अपने Unaudited Financial Results की घोषणा की है। चुनौतीपूर्ण वैश्विक और घरेलू माहौल के बावजूद, कंपनी ने मजबूत Cash Flow (Cash Generation) और Conservative Balance Sheet के दम पर अच्छी वृद्धि दर्ज की है।
समीक्षाधीन छमाही के दौरान कंपनी का Consolidated Revenue from Operations सालाना आधार पर 10.1 फीसदी बढ़कर 53.88 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 48.92 करोड़ रुपये था। वहीं, पिछली छमाही के मुकाबले Revenue में 13.17 फीसदी की वृद्धि देखी गई है। छमाही के दौरान कंपनी का Operating Cash Flow 5.34 करोड़ रुपये रहा, जबकि इसका Debt-Equity Ratio 0.29 गुना के बेहद सुरक्षित स्तर पर बना हुआ है।
हालांकि, पश्चिम एशिया में तनाव के कारण Crude Oil Prices में उछाल, महंगे Logistics और कमजोर होते रुपये की वजह से Input Costs में भारी बढ़ोतरी हुई। इसके चलते कंपनी के Profit After Tax (PAT) में सालाना आधार पर 15.41 फीसदी की गिरावट आई और यह 3.58 करोड़ रुपये रहा। हालांकि, पिछली छमाही के 3.18 करोड़ रुपये के मुकाबले Net Profit में 12.42 फीसदी का मजबूत सुधार दर्ज किया गया है। छमाही के लिए EBITDA 6.70 करोड़ रुपये रहा और कुल Operating Costs बढ़कर Revenue का 57.6 फीसदी हो गई, जो पिछले साल 54.7 फीसदी थी।
कंपनी के Managing Director पुलिन वैद्य ने परिणामों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि, “वित्त वर्ष 2027 की पहली छमाही भारतीय Manufacturing Sector के लिए काफी कठिन रही। Geopolitical Tensions और Inflation के कारण Input Costs में अप्रत्याशित बढ़ोतरी हुई। इसके बावजूद, कंपनी ने अपने ग्राहकों के साथ मजबूत संबंधों और Market Share को बनाए रखने के लिए पूरी लागत का बोझ ग्राहकों पर नहीं डाला। कंपनी ने अपनी Input Sourcing के आधार को बढ़ाया है और Working Capital को कड़ा किया है। उन्होंने भरोसा जताया कि Crude Oil Prices में आ रही नरमी और कंपनी द्वारा उठाए गए Calibrated Pricing कदमों से आने वाली तिमाहियों में Margins में सुधार होगा। इसके अलावा, कंपनी ने अपने नए Product Traceability Platform ‘AZTRACE’ में निवेश जारी रखा है, जो भविष्य में Revenue और Margins बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।”

