नई दिल्ली। Chaman Metallics Limited Metal और Sponge Iron Manufacturing क्षेत्र में काम करने वाली एक प्रमुख कंपनी है। कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली छमाही के Financial Results प्रस्तुत किए हैं। कंपनी द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली छमाही के लिए जारी किए गए नतीजों के मुताबिक, कंपनी ने अपने Revenue और EBITDA में अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया है। चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में कंपनी का Revenue बढ़कर 37657.88 लाख रुपये रहा। यह पिछले वर्ष की समान छमाही के 19651.75 लाख रुपये के मुकाबले 91.63 फीसदी की भारी सालाना वृद्धि दर्शाता है। वहीं, पिछली छमाही के 34,474.78 लाख रुपये की तुलना में इसमें 9.23 फीसदी की छमाही वृद्धि दर्ज की गई है।
इस अवधि के दौरान कंपनी का EBITDA सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचकर 4756.69 लाख रुपये रहा। पिछले वर्ष की समान अवधि में यह केवल 1193.97 लाख रुपये था, जिसके मुकाबले इसमें 298.39 फीसदी का शानदार उछाल आया है। पिछली छमाही के 2,802.18 लाख रुपये के मुकाबले यह 69.75 फीसदी की मजबूत बढ़त को दर्शाता है। कंपनी ने घाटे से उबरकर अब तक का सबसे अधिक 1191.59 लाख रुपये का Net Profit अर्जित किया है। पिछले साल की समान छमाही में कंपनी को 255.19 लाख रुपये का Net Loss और पिछली छमाही में 162.23 लाख रुपये का Net Loss हुआ था, जिसकी तुलना में यह प्रदर्शन एक मजबूत Financial Turnaround को दर्शाता है।
इसके अलावा, EPS भी पिछले वर्ष के नकारात्मक (1.06) रुपये से सुधरकर 4.94 रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। Power Plant चालू होने के साथ-साथ कंपनी Capital Subsidy के लिए भी पात्र बन गई है, जिससे आने वाले समय में इसके Margins को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद है।
कंपनी प्रोफाइल: Chaman Metallics Limited भारत के Metal और Sponge Iron Manufacturing क्षेत्र में काम करने वाली एक प्रमुख कंपनी है। कंपनी मुख्य रूप से Sponge Iron, Ferro Alloys और अन्य Metallic Products के उत्पादन में लगी हुई है। बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में कंपनी ने हाल ही में अपने Captive Power Plant को सफलतापूर्वक शुरू किया है, जिससे इसे लागत में बड़ी राहत और Margins में भारी विस्तार का फायदा मिल रहा है। कंपनी अब अपने Expansion Phase से पूरी तरह Execution Phase में कदम रख चुकी है।

