Green Hydrogen में बड़ी उपलब्धि
भारत ने Green Hydrogen Sector में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। October 2026 तक Indian companies द्वारा किए गए Green Hydrogen offtake contracts 5,55,610 Metric Tonnes Per Annum (MTPA) को पार कर गए हैं। सरकार के मुताबिक, इन commitments के साथ भारत Green Hydrogen supply commitments में Global Leader बन गया है। इससे जुड़े कुल Investment का आकार ₹90,000 करोड़, यानी करीब $9.5 billion से अधिक हो चुका है।
23 बड़े Contracts हुए Final
Minister of New and Renewable Energy Pralhad Joshi के अनुसार Indian developers ने 23 बड़े Contracts हासिल किए हैं, जिनमें 5.5 लाख MTPA से ज्यादा की supply commitments शामिल हैं। इनमें 70% से अधिक हिस्सा Global Exports के लिए निर्धारित है। अकेले 2026 में 18 नए offtake agreements के जरिए 4 लाख MTPA से ज्यादा Green Hydrogen equivalent quantity की supply के लिए समझौते हुए।
Japan और Europe में बढ़ी मौजूदगी
सरकार के अनुसार Indian suppliers Green Ammonia और Green Methanol के लिए Global Market में Competitive Prices पेश कर रहे हैं। इससे European और Japanese Markets में भारत की स्थिति मजबूत हुई है। Green Ammonia का इस्तेमाल Shipping Fuel और Thermal Power Plants में Co-Firing के लिए भी बढ़ रहा है।
बड़ी कंपनियों ने किए Strategic Deals
ACME Group ने Japan की IHI के साथ 4,88,000 MTPA Green Ammonia और Mitsubishi Gas Chemical के साथ 1,00,000 MTPA Green Methanol supply का Agreement किया है। L&T और ITOCHU ने 3,00,000 TPA Green Ammonia supply के लिए SPV बनाया है। वहीं Reliance Industries ने Samsung C&T Corporation के साथ $3 billion से ज्यादा का long-term Agreement किया है।
Domestic Demand पर भी जोर
SIGHT Programme के तहत 11 Fertiliser Units के लिए 6,70,000 MTPA Green Ammonia और IOCL, BPCL, HPCL तथा NRL Refineries के लिए 30,000 MTPA Green Hydrogen supply Projects Award किए गए हैं।

