41

नवलगढ़। विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान से आगे बढ़कर जीवनोपयोगी वित्तीय शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से Sodhani Academy of Fintech Enablers Limited (S.A.F.E.) के सहयोग से नवलगढ़ के प्रतिष्ठित G.B. Podar Educational Institution में वित्तीय जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। यह सत्र संस्थान के विशेष आयोजन ‘The Podar Unfiltered 8.0’ (TPU 8.0) का प्रमुख आकर्षण रहा, जिसमें विभिन्न शैक्षणिक संकायों एवं Podar Pathways के 250 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
सत्र के मुख्य वक्ता प्रेरक वक्ता एवं वित्तीय शिक्षा मार्गदर्शक राजेश कुमार सोढानी, संस्थापक, Sodhani Group of Companies एवं ‘Financial Doctor of Bharat’ के नाम से प्रसिद्ध व्यक्तित्व रहे। Equity Market में 36 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ श्री सोढानी ने विद्यार्थियों को Financial Literacy, Money Management, Discipline in Investment, Savings habit और Long-term Wealth Creation के महत्व पर व्यावहारिक जानकारियां दीं।
अपने प्रभावशाली एवं संवादात्मक अंदाज में उन्होंने Real-life Examples के माध्यम से समझाया कि वित्तीय सफलता केवल अच्छी शिक्षा और कमाई तक सीमित नहीं है, बल्कि धन का सही प्रबंधन और समय पर लिए गए समझदारी पूर्ण वित्तीय निर्णय भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को कम उम्र से ही Financial Discipline विकसित करने और भविष्य के Financial Goals के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।
सत्र के दौरान विद्यार्थियों ने खुलकर प्रश्न पूछे और Share Market, Investment तथा Personal Finance से जुड़े विषयों पर अपनी जिज्ञासाएं साझा कीं। Panel Discussion एवं Open House के माध्यम से उन्हें श्री सोढानी से सीधे संवाद करने का अवसर मिला। विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी और उत्साह इस सत्र की विशेष उपलब्धि रहा। सत्र के बाद अनेक विद्यार्थियों ने भविष्य में भी श्री सोढानी के ऐसे ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक सत्र आयोजित करने की इच्छा व्यक्त की।
पोदार संस्थान के प्रबंधन ने श्री सोढानी के प्रभावशाली प्रस्तुतीकरण, सरल संवाद शैली और विद्यार्थियों के लिए साझा किए गए व्यावहारिक ज्ञान की सराहना की। Anandilal Podar Trust के Chairman राजीव के. पोदार ने ‘The Podar Unfiltered 8.0’ के सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने इस आयोजन की उस अवधारणा की सराहना की, जिसका उद्देश्य शैक्षणिक ज्ञान को व्यावहारिक अनुभवों और वास्तविक जीवन की सीख से जोड़ना है। प्रबंधन ने ऐसे आयोजनों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं उन्हें वास्तविक जीवन की चुनौतियों के लिए तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण बताया।
उल्लेखनीय है कि G.B. Podar Educational Institution 105 वर्षों से अधिक की गौरवशाली शैक्षणिक विरासत रखने वाला ऐतिहासिक संस्थान है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी इसके प्रथम अध्यक्ष रहे थे तथा पंडित मदन मोहन मालवीय जैसी महान विभूतियों का भी इस संस्थान से ऐतिहासिक जुड़ाव रहा है।
कार्यक्रम में संस्थान के Executive Director श्री शानभाग जी, प्राचार्य डॉ. सत्येंद्र सिंह, Dean डॉ. एच.पी. सिंह, TPO श्री अनिल के. शर्मा सहित अन्य शिक्षक एवं Staff Members उपस्थित रहे।
इस आयोजन के माध्यम से Sodhani Academy of Fintech Enablers Limited (S.A.F.E.) ने युवा पीढ़ी तक व्यावहारिक वित्तीय शिक्षा पहुंचाने के अपने उद्देश्य को आगे बढ़ाया।
कार्यक्रम का समापन Vote of Thanks (धन्यवाद ज्ञापन) के साथ हुआ। इस सत्र ने विद्यार्थियों को एक महत्वपूर्ण संदेश दिया कि Financial Literacy की शुरुआत कम उम्र से ही होनी चाहिए, क्योंकि आज धन को समझने और उसके सही प्रबंधन की सीख ही कल एक आर्थिक रूप से जागरूक एवं जिम्मेदार पीढ़ी के निर्माण का आधार बनेगी।

