Friday, October 23, 2026 |
Home AutomobileHyundai BAYON के साथ सुरक्षा का भरोसा

Hyundai BAYON के साथ सुरक्षा का भरोसा

by Business Remedies
0 comments

ग्लोबल K एन्हांस्ड प्लेटफॉर्म पर बनी है इंटेलीजेंट एसयूवी

मुंबई। ह्युंडाई मोटर इंडिया लिमिटेड (एच एम आई एल) ने अपनी नई इंटेलिजेंट यूटिलिटी व्हीकल BAYON की लॉन्चिंग से पहले आज इसके सेफ्टी फीचर्स के बारे में जानकारी दी।

ग्लोबल K एन्हांस्ड प्लेटफॉर्म पर तैयार की गई Hyundai BAYON को भारत के 5-स्टार सुरक्षा मानकों के हिसाब से तैयार किया गया है। मजबूत बॉडी स्ट्रक्चर, हाई-स्ट्रेंथ स्टील टेक्नोलॉजी, ह्युंडाई SmartSense Level 2 Pro ADAS – हाईवे ड्राइविंग इंटेलिजेंस तथा एडवांस्ड एवं स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स का व्यापक पैकेज देते हुए BAYON अपने पैसेंजर्स को सुरक्षा का भरोसेमंद अनुभव देने के लिए पैसिव प्रोटेक्शन, एक्टिव सेफ्टी और इंटेलीजेंट ड्राइवर असिस्टेंस जैसी खूबियों को साथ लाती है।

Hyundai BAYON की सेफ्टी टेक्नोलॉजी पर टिप्पणी करते हुए ह्युंडाई मोटर इंडिया लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ श्री तरुण गर्ग ने कहा, “ह्युंडाई में हमारा मानना है कि असल में इनोवेशन तभी सार्थक है, जब उससे हमारे ग्राहकों के रोजमर्रा के अनुभव बेहतर बनें। Hyundai BAYON में हमने मजबूत बॉडी स्ट्रक्चर, एडवांस्ड सेफ्टी टेक्नोलॉजी और इंटेलीजेंट ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम को साथ लाते हुए सुरक्षा का एक व्यापक अनुभव दिया है। मजबूत चेसिस और हाई-स्ट्रेंथ स्टील कंस्ट्रक्शन से लेकर ह्युंडाई SmartSense Level 2 Pro ADAS तक, BAYON को इस तरह तैयार किया गया है कि वह कठिन हालात में ही नहीं, बल्कि हर सफर में आत्मविश्वास जगाए। यह आधुनिक भारत के लिए सुरक्षित, कनेक्टेड और प्रोग्रेसिव इंटेलीजेंट मोबिलिटी सॉल्युशन देने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।”

Hyundai BAYON में कौन-कौन से सेफ्टी फीचर्स हैं?

Hyundai BAYON में 80 से अधिक एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स और सभी वैरिएंट में 35 से अधिक स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं, जो पैसेंजर्स के चारों तरफ व्यापक सुरक्षा का एक घेरा बनाते हैं।

इस सेफ्टी पैकेज में ह्युंडाई SmartSense Level 2 Pro ADAS, मजबूत चेसिस, हाई-स्ट्रेंथ स्टील कंस्ट्रक्शन, स्टैंडर्ड छह एयरबैग, सराउंड व्यू मॉनिटर, ब्लाइंड-स्पॉट व्यू मॉनिटर, हिल-स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, चारों पहियों में डिस्क ब्रेक सहित अन्य टेक्नोलॉजी शामिल हैं।

टक्कर होने पर Hyundai BAYON कैसे करती है अपने पैसेंजर्स की सुरक्षा?

Hyundai BAYON ग्लोबल K एन्हांस्ड प्लेटफॉर्म पर बनी है। इसमें मजबूत चेसिस और हाई-स्ट्रेंथ स्टील के विभिन्न ग्रेड का सोच समझकर उपयोग किया गया है।

इसका बॉडी स्ट्रक्चर एडवांस्ड है, जिसे टक्कर के दौरान एनर्जी को प्रभावी ढंग से नियंत्रित करने और पैसेंजर की सुरक्षा बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। फ्रंट एप्रन, डैशबोर्ड, रियर फ्लोर और साइड रीइन्फोर्समेंट जैसे महत्वपूर्ण हिस्सों में हॉट-स्टैम्प्ड पुर्जों का उपयोग किया गया है। हॉट-स्टैम्प्ड रियर-फ्लोर साइड मेंबर पीछे से होने वाली टक्कर में सुरक्षा बढ़ाते हैं, जबकि ड्यूल-बॉक्स कंस्ट्रक्शन, मल्टीपल लोड-पाथ और रिंग-टाइप स्ट्रक्चर से टक्कर के दौरान पैदा होने वाली एनर्जी एब्जॉर्ब और डिस्ट्रीब्यूट करने, स्ट्रक्चरल इंटेग्रिटी को मजबूत रखने तथा किसी तरह के स्ट्रक्चरल पार्ट के केबिन में घुस जाने का खतरा कम होता है। 

Hyundai BAYON के बेहद मजबूत बॉडी स्ट्रक्चर में 69% एडवांस्ड मल्टी-ग्रेड हाई-स्ट्रेंथ स्टील का उपयोग किया गया है। इसमें हॉट स्टैम्पिंग (HS), अल्ट्रा हाई स्ट्रेंथ स्टील (UHSS), एडवांस्ड हाई स्ट्रेंथ स्टील (AHSS) और हाई स्ट्रेंथ स्टील (HSS) शामिल हैं, जो स्ट्रक्चर को अधिक कठोरता देते हैं। इन एडवांस्ड मैटेरियल से एक मजबूत और टिकाऊ बॉडी स्ट्रक्चर बनता है, जिसे भारत के 5-स्टार सुरक्षा मानकों के अनुरूप तैयार किया गया है और जिससे पैसेंजर्स को उच्च स्तर की सुरक्षा मिलती है।

कौन सी खूबियां Hyundai BAYON को भारत के 5-स्टार सुरक्षा मानकों के अनुरूप बनाती हैं?

Hyundai BAYON में सेफ्टी की शुरुआत उसके प्लेटफॉर्म और बॉडी स्ट्रक्चर से होती है। ग्लोबल K एन्हांस्ड प्लेटफॉर्म पर बनी BAYON को भारत के 5-स्टार सुरक्षा मानकों के अनुरूप तैयार किया गया है। यह प्लेटफॉर्म BAYON के व्यापक सेफ्टी आर्किटेक्चर का आधार है और इससे गाड़ी के मजबूत ढांचे को सपोर्ट मिलता है।

प्लेटफॉर्म आर्किटेक्चर और बॉडी स्ट्रक्चर मिलकर ह्युंडाई के उस दृष्टिकोण को सामने लाते हैं, जिसमें व्हीकल डेवलपमेंट के शुरुआती चरणों से ही सुरक्षा को ध्यान में रखा जाता है। इससे केवल अलग-अलग तकनीकों पर निर्भर रहने के बजाय एक समग्र सुरक्षा व्यवस्था (सेफ्टी इकोसिस्टम) की नींव तैयार होती है।

ह्युंडाई SmartSense Level 2 Pro ADAS से सुरक्षित ड्राइविंग में कैसे मदद मिलती है?

Hyundai BAYON में ह्युंडाई SmartSense Level 2 Pro ADAS की 23 टेक्नोलॉजी का व्यापक पैकेज है, जिनमें शामिल हैं:

  • फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग (FCW) – सामने से टक्कर की चेतावनी
  • फॉरवर्ड कोलिजन-अवॉइडेंस असिस्ट – कार (FCA)
  • फॉरवर्ड कोलिजन-अवॉइडेंस असिस्ट – पैदल यात्री (FCA-Ped)
  • फॉरवर्ड कोलिजन-अवॉइडेंस असिस्ट – साइकिल (FCA-Cyl)
  • फॉरवर्ड कोलिजन-अवॉइडेंस असिस्ट – जंक्शन टर्निंग (FCA-JT)
  • फॉरवर्ड कोलिजन-अवॉइडेंस असिस्ट – सामने से आ रहे वाहन के लिए (डायरेक्ट ऑनकमिंग) (FCA-DO)
  • ब्लाइंड-स्पॉट कोलिजन-अवॉइडेंस असिस्ट (BCA)
  • लेन कीपिंग असिस्ट (LKA) – लेन में बनाए रखने में सहायता
  • लेन डिपार्चर वार्निंग (LDW) – लेन से हटने की चेतावनी
  • ड्राइवर अटेंशन वार्निंग (DAW)
  • सेफ एग्जिट वार्निंग (SEW)
  • ब्लाइंड-स्पॉट कोलिजन वार्निंग (BCW)
  • रियर क्रॉस-ट्रैफिक कोलिजन वार्निंग (RCCW)
  • रियर क्रॉस-ट्रैफिक कोलिजन-अवॉइडेंस असिस्ट (RCAA)
  • सराउंड व्यू मॉनिटर (SVM)
  • ब्लाइंड-स्पॉट व्यू मॉनिटर (BVM)
  • स्टॉप एंड गो के साथ स्मार्ट क्रूज कंट्रोल (SCC with S&G)
  • लेन फॉलोइंग असिस्ट (LFA)
  • हाई बीम असिस्ट (HBA)
  • आगे खड़े वाहन के चल पड़ने की चेतावनी (लीडिंग व्हीकल डिपार्चर अलर्ट) (LVDA)
  • नेविगेशन-आधारित स्मार्ट क्रूज कंट्रोल जोन (NSCC-Z)*
  • नेविगेशन-आधारित स्मार्ट क्रूज कंट्रोल कर्व (NSCC-C)*
  • हाईवे ड्राइविंग असिस्ट (HDA)

इन तकनीकों को एक्सप्रेसवे, हाईवे, शहर की सड़कों, जंक्शन, पार्किंग और रोजमर्रा के ट्रैफिक में इंटेलीजेंट तरीके से मदद पहुंचाने के लिए तैयार किया गया है।

Hyundai BAYON में स्टैंडर्ड के रूप में मिल रहे हैं कौन से सेफ्टी फीचर्स?

Hyundai BAYON के सभी ट्रिम/वैरिएंट में 35 से अधिक सेफ्टी फीचर्स को स्टैंडर्ड के तौर पर दिया गया है, ताकि पूरी रेंज में आवश्यक सुरक्षा तकनीकों को व्हीकल सेफ्टी का हिस्सा बनाया जा सके। 

इनमें शामिल स्टैंडर्ड फीचर्स निम्नलिखित हैं: 

  • रोलओवर सेंसर
  • टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) – हाई
  • 6 एयरबैग
  • हिल-स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल (HAC)
  • इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल (ESS)
  • बर्गलर अलार्म
  • हेडलैम्प एस्कॉर्ट फंक्शन
  • इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC)
  • 3-पॉइंट सीटबेल्ट और सीटबेल्ट रिमाइंडर
  • सेंट्रल लॉकिंग
  • ISOFIX – बच्चों की सीट लगाने की व्यवस्था
  • रियर पार्किंग सेंसर

कैसे सेफ्टी और इंटेलीजेंट मोबिलिटी को साथ लाती है Hyundai BAYON?

एक इंटेलिजेंट यूटिलिटी व्हीकल के रूप में Hyundai BAYON मजबूत इंजीनियरिंग, इंटेलीजेंट ड्राइवर असिस्टेंस टेक्नोलॉजी और व्यापक सेफ्टी पैकेज को एक इंटीग्रेटेड इकोसिस्टम से जोड़ती है। इसका मुख्य हिस्सा ह्युंडाई SmartSense Level 2 Pro ADAS – हाईवे ड्राइविंग इंटेलिजेंस है, जिसमें ड्राइवर असिस्टेंस के 23 एडवांस्ड फंक्शन, 3 रडार और 12 पार्किंग सेंसर शामिल हैं। इनसे ड्राइवर की सतर्कता और आत्मविश्वास बढ़ता है।

Hyundai BAYON तंग जगहों पर वाहन मोड़ते या चलाते समय बेहतर जानकारी देने के लिए इंटेलीजेंट कैमरा और सेंसर टेक्नोलॉजी का उपयोग करती है। सराउंड व्यू मॉनिटर (SVM) गाड़ी के चारों ओर का व्यापक दृश्य देता है, जबकि ब्लाइंड-स्पॉट व्यू मॉनिटर (BVM) उन जगहों को दिखाता है जिन्हें सामान्य शीशों से देखना मुश्किल हो सकता है। गाड़ी में फ्रंट पार्किंग सेंसर भी हैं। गाड़ी पीछे करते समय रियर क्रॉस-ट्रैफिक कोलिजन वार्निंग और रियर क्रॉस-ट्रैफिक कोलिजन-अवॉइडेंस असिस्ट से अतिरिक्त सहायता मिलती है। BAYON का ADAS Level 2 Pro नेविगेशन-आधारित स्मार्ट क्रूज कंट्रोल कर्व और जोन (NSCC-C और NSCC-Z)* तथा हाईवे ड्राइविंग असिस्ट (HDA) को स्मार्ट क्रूज कंट्रोल विद स्टॉप एंड गो (SCC with S&G) और लेन फॉलोइंग असिस्ट (LFA) के साथ जोड़ते हुए एक्सप्रेसवे और हाईवे पर अधिक सहूलियत, सुविधा और ड्राइविंग असिस्टेंस प्रदान करता है। BAYON में लेन डिपार्चर वार्निंग (LDW) और लेन कीपिंग असिस्ट (LKA) जैसे फीचर्स भी हैं। अनजाने में लेन छोड़ने पर LDW ड्राइवर को चेतावनी देता है, जबकि LKA उपयुक्त परिस्थितियों में लेन के भीतर रहने के लिए स्टीयरिंग असिस्टेंस दे सकता है। सेफ एग्जिट वार्निंग (SEW) उस स्थिति में यात्रियों को चेतावनी देती है, जब दरवाज़ा खोलते समय पीछे से कोई वाहन आता हुआ नजर आए। इससे खासकर व्यस्त शहरी इलाकों में गाड़ी रुकी होने पर अतिरिक्त सतर्कता रहती है।

Hyundai BAYON इंटेलीजेंट मोबिलिटी को व्यापक सुरक्षा के साथ जोड़ने की ह्युंडाई की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। यह एक ऐसा इंटेलिजेंट यूटिलिटी व्हीकल है, जिसे आधुनिक भारतीय ग्राहकों और उनके परिवारों की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।



You may also like

Leave a Comment