Thursday, October 22, 2026 |
Home Banking and InsuranceSBI में Data Breach, 3,897 ग्राहकों के Records Dark Web पर मिले

SBI में Data Breach, 3,897 ग्राहकों के Records Dark Web पर मिले

Bank ने Cyber Incident Response किया Activate, Independent Cybersecurity Agency कर रही मामले की जांच

by Business Remedies
0 comments
SBI data breach exposes 3897 customer records on dark web

3,897 Customer Records की पहचान
देश के सबसे बड़े सरकारी Bank State Bank of India (SBI) ने Data Breach से जुड़ी जानकारी देते हुए कहा है कि Dark Web पर उपलब्ध करीब 3.75 लाख Records की शुरुआती जांच में 3,897 Customer Records ऐसे मिले हैं, जिनमें Personally Identifiable Information (PII) शामिल है। Bank ने यह जानकारी Exchange Filing में दी।

कौन-कौन सी जानकारी हुई Expose
SBI के मुताबिक, सामने आए Data में Customers के Registered Mobile Numbers, Date of Birth, Name, Gender, Email Address, Residential Address, Branch और CIF Identifiers, Lead IDs सहित Loan और Lead Records से जुड़े Metadata शामिल हो सकते हैं।

Cyber Agencies से मिला Alert
Bank ने बताया कि उसे अपने Threat Intelligence Service Provider के अलावा Defence Cyber Agency और CERT-In से संभावित Customer Data Exposure को लेकर सूचना मिली थी। इसके बाद SBI ने अपने Cyber Incident Response और Containment Protocols को तुरंत Activate किया।

Independent Agency कर रही जांच
मामले की विस्तृत जांच के लिए SBI ने CERT-In-empanelled Independent Cybersecurity Agency को नियुक्त किया है। जांच में Data की Authenticity और Completeness, संभावित Source, Exposure की सीमा और इससे जुड़े Risks का पता लगाया जा रहा है।

Core Banking Operations पर असर नहीं
SBI ने कहा कि घटना का उसके Core Business Operations, Financial Performance या Business Continuity पर कोई Material Impact नहीं पड़ा है। Bank की सभी प्रमुख Services सामान्य रूप से जारी हैं और Remedial तथा Preventive Measures लागू किए जा रहे हैं।

Hacker Group ने किया था दावा
इससे पहले ‘Siriusim’ नाम के एक अज्ञात Hacker Group ने SBI से जुड़ी Confidential Customer Information हासिल करने का दावा किया था। Cybersecurity Monitoring Account CyberPulse56 के अनुसार Group ने करीब 3.75 लाख Data Entries और 2,722 PDF Documents होने का दावा किया था।

SBI Share में सीमित हलचल
BSE पर बुधवार सुबह करीब 10 बजे SBI का Share लगभग ₹970 पर Flat कारोबार कर रहा था। Stock का 52-week High ₹1,234.80 और Low ₹891.55 रहा है।



You may also like

Leave a Comment