Saturday, October 17, 2026 |
Home CommodityBrent Crude $110 के करीब पहुंचा, Supply संकट की आशंका से Oil Market में उछाल

Brent Crude $110 के करीब पहुंचा, Supply संकट की आशंका से Oil Market में उछाल

West Asia तनाव और Russia-Ukraine हमलों के बीच Crude Oil की कीमतों पर बढ़ा दबाव, Supply Relief की उम्मीद कमजोर

by Business Remedies
0 comments
Brent crude price rises near 110 dollars amid global supply concerns

Brent Crude में तेज उछाल
Global Oil Market में Brent Crude की कीमतों में तेज बढ़ोतरी देखने को मिली है। Brent Crude करीब $110 प्रति Barrel के स्तर तक पहुंच गया, जो May के बाद पहली बार है। Brent Crude $109.69 प्रति Barrel पर कारोबार करता दिखा, जो पिछले Close के मुकाबले 3.56% अधिक है। इससे पहले एक Session में Benchmark Price करीब 3.7% चढ़ा था।

Supply को लेकर बढ़ी चिंता
Crude Oil की कीमतों में तेजी के पीछे प्रमुख Export Regions में बढ़ता Geopolitical Tension माना जा रहा है। Iran-backed Houthi rebels की ओर से Saudi Arabia पर Missile और Drone हमले जारी रहने से Oil Supply Outlook प्रभावित हुआ है। वहीं Russia और Ukraine की ओर से एक-दूसरे के Energy Infrastructure पर हमलों ने भी Market की चिंता बढ़ाई है।

Russia की Refinery पर हमले का असर
Reports के मुताबिक Russia की Ryazan Refinery पर Strike के बाद Operations रोकने पड़े। इससे Global Supply को लेकर अनिश्चितता और बढ़ गई। दूसरी ओर US lawmakers ने Russia से Diesel खरीदने के प्रस्तावित Deal को रोकने के लिए Bill पेश किया है।

Goldman Sachs ने बढ़ाया Forecast
एक Report में Goldman Sachs ने December 2026 के लिए Brent Crude का Forecast बढ़ाकर $90 प्रति Barrel कर दिया है। इससे पहले यह अनुमान $85 था। Report में West Asia Conflict से जुड़े Supply Risks को इसकी मुख्य वजह बताया गया है।

Hormuz Strait बना अहम Factor
West Asia Conflict शुरू होने से पहले Brent Crude करीब $70 प्रति Barrel था, लेकिन Strait of Hormuz से Shipping बाधित होने के बाद कीमतें $125 से ऊपर चली गई थीं। यह Route दुनिया के करीब 20% Oil Shipments के लिए अहम माना जाता है। बाद में कीमतों में नरमी आई, लेकिन अब Brent फिर $110 के स्तर के करीब पहुंच गया है।



You may also like

Leave a Comment