Revenue में 94% की मजबूत बढ़त
नई दिल्ली। SBC Exports Limited ने FY 2026-27 की दूसरी तिमाही और पहली छमाही के Unaudited Consolidated Financial Results घोषित कर दिए हैं। 30 September 2026 को समाप्त तिमाही में कंपनी का Revenue from Operations सालाना आधार पर करीब 94% बढ़कर ₹16,432.73 लाख यानी ₹164.32 करोड़ हो गया। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह ₹8,469.60 लाख था।
पहली छमाही में भी शानदार प्रदर्शन
चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में कंपनी का कुल Revenue from Operations बढ़कर ₹28,540.47 लाख रहा, जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में यह ₹15,715.11 लाख था। इससे कंपनी के कारोबार में मजबूत Growth का संकेत मिलता है।
Net Profit में 37% का उछाल
दूसरी तिमाही में SBC Exports का Profit After Tax बढ़कर ₹1,137.54 लाख हो गया, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही के ₹830.28 लाख के मुकाबले करीब 37% अधिक है। तिमाही के दौरान कंपनी की Total Income ₹16,947.43 लाख और Total Expenses ₹15,405.63 लाख रहे।
Half-Year Profit करीब दोगुना
FY27 की पहली छमाही में कंपनी का Net Profit ₹2,097.99 लाख रहा, जो पिछले साल की समान अवधि के ₹1,083.65 लाख से लगभग 93.6% अधिक है। बेहतर Financial Performance के चलते तिमाही में कंपनी का Basic EPS बढ़कर ₹0.24 हो गया।
तीन प्रमुख Segments में कारोबार
2011 में Incorporated और Mirzapur, Uttar Pradesh में Headquarters वाली SBC Exports Limited Garments, IT Services और Travel Operations सहित कई क्षेत्रों में काम करती है। कंपनी ‘SBC Design+’, ‘F-Route’ और ‘IEDEE’ Brands के तहत Apparel Products बनाती है। इसके अलावा Premium Woollen और Silk Carpets का Manufacturing और Export भी करती है।
Travel और IT Business में भी मौजूदगी
कंपनी अपनी Subsidiary Mauji Trip Limited के जरिए Travel Industry में कारोबार करती है। साथ ही सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों को IT Solutions, E-Governance और Manpower Supply Services भी उपलब्ध कराती है।

