125cc Motorcycle Segment में पहली बार पेश किया गया Traction Control System (TCS)
टीवीएस Raider के 3-Valve Engine, Boost Mode से युक्त iGO Assist, Glide Through Technology और 99 से अधिक Smart Features वाली TFT Connectivity
Emergency Brake Warning, चौड़ा Rear Tyre और 27 W USB Type-C Fast Charger रोज़मर्रा की Ride को बनाते हैं ज़्यादा सुरक्षित और सुविधाजनक
बेंगलुरु। TVS Motor Company, टीवीएस वेणु के भाग और दुनिया में दोपहिया और तिपहिया वाहनों की अग्रणी निर्माता, ने आज TVS Raider TFT DD और TVS Raider SXC DD Variants में आधुनिक सुरक्षा Features लाने की घोषणा की है। Traction Control System और Emergency Brake Warning के साथ, टीवीएस Raider इस Segment में नए मानक स्थापित करती है और रोज़ाना बाइक चलाने वालों के लिए Rider-केंद्रित Technology को सुलभ बनाने की कंपनी की प्रतिबद्धता को मजबूत करती है।
इसका असर मुश्किल रास्तों पर सबसे ज़्यादा दिखता है, जहाँ Traction Control System (125cc Motorcycle Segment में पहली बार) Rider को Control बनाए रखने में मदद करता है, खासकर तब जब गड्ढों, ढीली बजरी या गीली जगहों पर पिछले पहिये की पकड़ कम हो जाती है। Emergency Brake Warning रोज़ाना की सुरक्षा को और बढ़ाती है; जब Rider अचानक ब्रेक लगाता है, तो यह पीछे आ रहे Riders को चेतावनी देती है, जिससे उन्हें Response देने और टक्कर से बचने के लिए कुछ सेकण्ड का समय मिल जाता है। Traction Control System और Emergency Brake Warning मिलकर टीवीएस Raider को अपने Segment की उन चुनिंदा Motorcycles में से एक बनाते हैं जो इतने आधुनिक और सक्रिय सुरक्षा Features के साथ आती हैं।
इनके साथ ही, चौड़ा Rear Tyre बेहतर पकड़ और स्थिरता देता है, जबकि 27 W USB Type-C Fast Charger रोज़ाना की Ride को और भी सुविधाजनक बना देता है। जिससे Riders Stop के बीच अपने फोन को जल्दी चार्ज कर सकते हैं। Traction Control System और Emergency Brake Warning के साथ, ये बेहतर Traction, Braking के बारे में जानकारी और स्थिरता लाते हैं, जिससे Rider को हर Ride में ज़्यादा आत्मविश्वास मिलता है।
यह Update टीवीएस Raider की मौजूदा खूबियों पर आधारित है, जिसमें इसका 3-Valve Performance Engine, तेज़ Acceleration के लिए Boost Mode के साथ iGO Assist, कम Speed पर आसानी से चलाने के लिए Glide Through Technology (GTT), और 99 से अधिक Smart Features के साथ TFT Connectivity शामिल है, जो Riders को जानकारी देकर Connected बनाए रखती है। यह दिखाता है कि कैसे टीवीएस Raider, Rider की ज़रूरतों को ध्यान में रखकर किए गए ज़रूरी Upgrades के ज़रिए 125cc Segment को नए सिरे से परिभाषित कर रही है।
सुरक्षा सुविधा और Connectivity के मामले में, हर सुधार का उद्देश्य ऐसी Technology उपलब्ध कराना है जो रोज़मर्रा की Ride के लिए सही मायनों में कारगर साबित हो।
नए TVS Raider TFT DD Variant की कीमत रु103,170 और नए TVS Raider SXC DD Variant की कीमत रु100,330 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है, और ये सभी TVS Motor की अधिकृत Dealerships पर उपलब्ध होंगे।

