Wednesday, September 30, 2026 |
Home Corporate WorldSynthetic Fiber, Dyed Fiber और अलग-अलग तरह के Yarn के निर्माण में लगी है Paramount Syntex Limited

Synthetic Fiber, Dyed Fiber और अलग-अलग तरह के Yarn के निर्माण में लगी है Paramount Syntex Limited

by Business Remedies
0 comments

आज खुलकर 6 अक्टूबर 2026 को बंद होगा कंपनी का IPO

जयपुर। मुंबई आधारित Paramount Syntex Limited Synthetic Fiber, Dyed Fiber और अलग-अलग तरह के Yarn के निर्माण में लगी कंपनी है। कंपनी द्वारा मौजूदा Units के लिए Machinery की खरीद के लिए वांछित Capital Expenditure आवश्यकताओं का Financing करने और General Corporate Purposes की पूर्ति के लिए BSE SME Platform पर IPO लाया जा रहा है। Business Remedies की टीम ने कंपनी के Prospectus से कंपनी की कारोबारी गतिविधियों के संबंध में जानकारी हासिल की है।

कारोबारी गतिविधियां: 1996 में Incorporated, Paramount Syntex Limited Synthetic Fiber, Dyed Fiber और अलग-अलग तरह के Yarn के निर्माण में लगी हुई है, जिनमें Acrylic, Polyester, Wool, Nylon और Mixed Yarn शामिल हैं। कंपनी की Manufacturing Unit गांव मंगरह, माछीवाड़ा रोड, कोहारा, लुधियाना, पंजाब में स्थित हैं, जिनका कुल क्षेत्रफल लगभग 7,268.73 वर्ग गज है।

Paramount Syntex एक पूरी तरह Integrated Setup के साथ काम करती है, जिसमें Fiber Processing, Tow Dyeing, Hank Dyeing, Spinning, Bulking और Packing Facilities शामिल हैं। इन्हें In-house Research और Quality Control Team का support प्राप्त है। कंपनी घरेलू और International स्तर पर प्राप्त Waste Material से Recycled Acrylic Fiber का भी निर्माण करती है, जिससे Sustainable Operations और Resources के Efficient Utilization को सुनिश्चित किया जाता है।

वर्षों से कंपनी ने पूरे भारत में व्यापक Customer Base को High Quality Yarn और Fiber की Supply करते हुए Textile और Garment Industry में अपनी मजबूत Presence स्थापित की है। कंपनी के पास ISO 9001:2015 (Quality Management), ISO 14001:2015 (Environmental Management), ISO 45001:2018 (Occupational Health & Safety) और Good Manufacturing Practice (GMP) सहित कई Certificates हैं।

वित्तीय प्रदर्शन: वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 9294.45 लाख रुपये का Total Revenue और 134.72 लाख रुपये का Tax After Net Profit, वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 11272.42 लाख रुपये का Total Revenue और 672.83 लाख रुपये का Tax After Net Profit और वित्त वर्ष 2026 में कंपनी ने 12251.34 लाख रुपये का Total Revenue और 1386.82 लाख रुपये का Tax After Net Profit अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2026 में कंपनी ने करीब 11.31 फीसदी का Tax After Net Profit Margin हासिल किया है।

प्रवर्तकों का अनुभव:

47 वर्षीय पुनीत अरोरा कंपनी के Chairman एवं Managing Director हैं। वे 2008 से Board में हैं। वे एक दूरदर्शी Entrepreneur हैं और उन्होंने कंपनी के Business Operations के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्हें Textile Industry में 18 वर्षों से अधिक का Work Experience है और उन्होंने मुंबई के तोलानी कॉलेज से Higher Secondary Education प्राप्त की है। वर्तमान में वे कंपनी के Overall Production और Marketing Operations की देखरेख करते हैं।

45 वर्षीया कुमकुम अरोरा कंपनी की Whole-time Director हैं। वे 2020 से Board में हैं। उन्हें Textile Industry में 12 वर्षों का Work Experience है और उन्होंने टैगोर पब्लिक स्कूल से Higher Secondary Education प्राप्त की है। साथ ही, उन्होंने लुधियाना के खालसा कॉलेज फॉर विमेन से Graduation (2011) की Degree प्राप्त की है। वे कंपनी के Human Resources और Stores Procurement Departments का कार्यभार संभालती हैं।

IPO के संबंध में जानकारी: Paramount Syntex Limited का IPO BSE SME Platform पर आज खुलकर 6 अक्टूबर 2026 को बंद होगा। कंपनी द्वारा Book Built Issue प्रणाली से 10 रुपये Face Value के 64,40,000 Equity Shares 119 से 127 रुपये प्रति Share के भाव पर जारी कर करीब 81.78 करोड़ रुपये जुटाए जा रहे हैं।

IPO का Market Lot Size 1000 Shares का है और Retail Investors को दो Lots के लिए आवेदन करना होगा। कंपनी के IPO का Management प्रमुख Lead Manager कंपनी Sobhagya Capital Options Private Limited द्वारा किया जा रहा है।

नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।



You may also like

Leave a Comment