जयपुर। महाराष्ट्र के चंद्रपुर आधारित ‘Sai Urja Indo Ventures Limited’ इंडस्ट्रियल प्लांट का संचालन एवं रखरखाव और अन्य सहायक सेवाएं प्रदान करने वाली कंपनी है। कंपनी द्वारा कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं का वित्तपोषण करने, कुछ ऋणों का पूर्ण या आंशिक पुनर्भुगतान/पूर्व भुगतान करने और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ति हेतु BSE SME Platform पर IPO लाया जा रहा है। बिजनेस रेमेडीज की टीम ने कंपनी के Prospectus से कंपनी की कारोबारी गतिविधियों के संबंध में जानकारी हासिल की है।
कारोबारी गतिविधियां: Sai Urja Indo Ventures Limited का निगमन 2012 में हुआ था। यह कंपनी मुख्य रूप से बिजली उत्पादन उद्योग और लौह एवं इस्पात तथा कृषि रसायन जैसे अन्य उद्योगों में इंडस्ट्रियल प्लांट्स के संचालन एवं रखरखाव (O&M) और अन्य सहायक सेवाएं प्रदान करती है। कंपनी के कार्यों में विद्युत, यांत्रिक और उपकरण प्रणालियों का प्रबंधन, बिजली संयंत्रों में कोयला प्रबंधन और मेरी-गो-राउंड प्रणालियों का संचालन, साथ ही इंडस्ट्रियल स्वच्छता, उपकरणों की मरम्मत और मानव संसाधन आपूर्ति के माध्यम से प्लांट की स्वच्छता और सुरक्षा सुनिश्चित करना शामिल है।
कंपनी की सेवाएं:
रखरखाव सेवाएं: विद्युत प्रणालियां, नियंत्रण एवं उपकरण (C&I), यांत्रिक कार्य
संचालन सेवाएं: कोयला प्रबंधन प्लांट (CHP), मेरी-गो-राउंड (MGR), बॉयलर-टर्बाइन-जनरेटर (BTG)
अन्य सेवाएं: इंडस्ट्रियल स्वच्छता, मरम्मत कार्य, वार्षिक मरम्मत (AOH) और पूंजीगत मरम्मत (COH)।
कंपनी निविदाओं के आधार पर चार प्रकार के Contract के माध्यम से सेवाएं प्रदान कर रही है। इनमें वार्षिक रखरखाव Contract (एक से तीन वर्ष के लिए), प्रदर्शन-आधारित Contract (प्लांट उत्पादन या विश्वसनीयता से जुड़े), मानव संसाधन आपूर्ति Contract और अल्पकालिक मात्रा-आधारित Contract (अस्थायी आवश्यकताओं के लिए) शामिल हैं।
कंपनी Operations और Maintenance Services की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान करती है, जिसमें Breakdown, पूर्वानुमानित और निवारक रखरखाव, Condition Monitoring, सभी Field Equipment का अंशांकन व Testing और बिजली संयंत्रों एवं अन्य उद्योगों के लिए अन्य संबंधित गतिविधियां शामिल हैं।
वित्तीय प्रदर्शन: Consolidated Balance Sheet के अनुसार वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 4587.60 लाख रुपए का कुल Revenue और 138.52 लाख रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ, वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 6582.04 लाख रुपए का कुल Revenue और 313.18 लाख रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ और वित्त वर्ष 2026 में कंपनी ने 8563.80 लाख रुपए का कुल Revenue और 419.13 लाख रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है।
वित्त वर्ष 2026 में कंपनी ने करीब 4.98 फीसदी का कर पश्चात शुद्ध लाभ Margin हासिल किया है।
प्रवर्तकों का अनुभव: 44 वर्षीय हर्ष अजयकुमार मित्तल कंपनी के Promoter, अध्यक्ष और Managing Director हैं। उन्हें Mechanical Engineering के क्षेत्र में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने वर्ष 2001 में महाराष्ट्र राज्य तकनीकी शिक्षा बोर्ड से Mechanical Engineering में Diploma प्राप्त किया है। इसके अलावा, उन्होंने संत गाडगे बाबा अमरावती विश्वविद्यालय से Mechanical Engineering में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जो उन्होंने 2005 में उत्तीर्ण की थी। वर्तमान में, उनकी जिम्मेदारियों में Business Strategy और Development, Project Management और निधि प्रबंधन, Customer और Stakeholders के बीच Relationship Management शामिल हैं।
IPO के संबंध में जानकारी: ‘Sai Urja Indo Ventures Limited’ का IPO BSE SME Platform पर आज खुलकर 29 सितंबर 2026 को बंद होगा। कंपनी द्वारा Book Built Issue प्रणाली से 10 रुपए Face Value के 22,08,000 Equity Shares 107 से 113 रुपए प्रति Share के भाव पर जारी कर करीब 25 करोड़ रुपए जुटाए जा रहे हैं। इनमें से Shareholders द्वारा Offer for Sale के माध्यम से Share बिक्री कर करीब 4 करोड़ रुपए हासिल किए जाएंगे।
IPO का Market Lot Size 1200 Shares का है और Retail Investors को दो Lots के लिए आवेदन करना होगा। कंपनी के IPO का प्रबंधन प्रमुख Lead Manager कंपनी Shannon Advisors Private Limited द्वारा किया जा रहा है।
नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।

