Wednesday, September 23, 2026 |
Home Business RemediesIMEI बदलना पड़ेगा महंगा, 3 साल तक की हो सकती है जेल; Sanchar Saathi से सुरक्षित करें मोबाइल

IMEI बदलना पड़ेगा महंगा, 3 साल तक की हो सकती है जेल; Sanchar Saathi से सुरक्षित करें मोबाइल

मोबाइल की पहचान से छेड़छाड़ पर सख्त कार्रवाई, सरकार ने नागरिकों को सतर्क रहने की दी सलाह

by Business Remedies
0 comments
IMEI tampering law and Sanchar Saathi mobile security awareness

IMEI Tampering पर कानूनी कार्रवाई
नई दिल्ली। मोबाइल फोन की सुरक्षा और पहचान से जुड़े नियमों को लेकर सरकार ने नागरिकों को सतर्क किया है। आधिकारिक Factsheet के अनुसार किसी भी Device के Unique Mobile Device Equipment Identification Number यानी IMEI को जानबूझकर हटाना, मिटाना, बदलना या Alter करना कानूनन अपराध है। ऐसे मामलों में दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई का प्रावधान है।

IMEI बदलने पर हो सकती है सजा
कानून के तहत IMEI Tampering से जुड़े अपराधों में तीन साल तक की जेल, 50 लाख रुपये तक का जुर्माना या दोनों की सजा हो सकती है। इसके अलावा ऐसे अपराध Cognisable और Non-Bailable श्रेणी में आते हैं। सरकार ने बताया कि किसी ऐसे Hardware या Software को बनाना, बेचना, रखना या इस्तेमाल करना भी अपराध है, जिसकी Configuration IMEI में बदलाव के लिए की गई हो।

Sanchar Saathi से करें मोबाइल की जांच
सरकार ने नागरिकों को Sanchar Saathi Platform का उपयोग करने की सलाह दी है। इस Platform के माध्यम से Users अपने मोबाइल Device का IMEI Verify कर सकते हैं। इसमें Device का Brand, Model और Manufacturer जैसी जानकारी उपलब्ध होती है, जिससे मोबाइल की Authenticity और Security मजबूत होती है।

फर्जी SIM और मोबाइल पहचान से जुड़े अपराध
सरकार ने बताया कि Fake Documents, Fraud, Cheating या Impersonation के जरिए SIM Card प्राप्त करना भी दंडनीय अपराध है। अपने नाम पर जारी SIM Card को किसी अन्य व्यक्ति को देना, जिसका गलत इस्तेमाल हो सकता है, और Calling Line Identity (CLI) या अन्य Telecommunication Identifiers में बदलाव करना भी कानून का उल्लंघन है।

मोबाइल सुरक्षा के लिए जरूरी सावधानियां
नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे Mobile Device केवल Authorised Sellers से खरीदें और IMEI Details की जांच करें। मोबाइल में Strong Password, PIN या Biometric Authentication का उपयोग करें। Repair के लिए केवल Authorised Service Centres का ही इस्तेमाल करें।

मोबाइल चोरी होने पर Sanchar Saathi से करें Block
मोबाइल खोने या चोरी होने पर तुरंत Local Police में Report दर्ज करानी चाहिए। इसके बाद Telecom Operator से Duplicate SIM प्राप्त किया जा सकता है। Sanchar Saathi (CEIR) Portal या Mobile App पर Police Report और Valid ID Proof अपलोड कर Blocking Request दर्ज की जा सकती है। D



You may also like

Leave a Comment