Wednesday, September 23, 2026 |
Home Business and Economyजेके लक्ष्मी सीमेंट ने देश भर में मजबूत इरादों वाले और प्रभावशाली बदलाव लाने वालों को सम्मानित करने के लिए ‘The Unstoppables Awards’ शुरू किए

जेके लक्ष्मी सीमेंट ने देश भर में मजबूत इरादों वाले और प्रभावशाली बदलाव लाने वालों को सम्मानित करने के लिए ‘The Unstoppables Awards’ शुरू किए

by Business Remedies
0 comments

नई दिल्ली । भारत की प्रमुख सीमेंट कंपनियों में से एक, जेके लक्ष्मी सीमेंट लिमिटेड ने आज ‘The Unstoppables Awards’ की शुरुआत की है। यह एक National Platform है, जिसका मकसद उन लोगों को पहचानना और सम्मानित करना है, जिन्होंने Environment, Public Infrastructure और Women Empowerment के क्षेत्रों में प्रभावशाली योगदान दिया है।

जेके लक्ष्मी सीमेंट के कारोबारी दृष्टिकोण – ‘सोच करो बुलंद’ – पर आधारित यह Award उन लोगों को सम्मानित करता है, जिनके साहस, Innovation और दृढ़ संकल्प ने समाज में सार्थक बदलाव उत्पन्न किए हैं।

विजेताओं को तीन मुख्य क्षेत्रों – Environment Champions, Builders of Public Infrastructure और Women Empowerment – में सम्मानित किया जाएगा। हर Domain में तीन Sub-categories होंगी। Environment Champion Category में तीन Sub-categories होंगी- Climate Action and Renewable Energy, Water Conservation and Management और Biodiversity and Ecosystem Preservation। इसी तरह Builders of Public Infrastructure Category में तीन Sub-categories होंगी- Public Health Infrastructure, Educational and Digital Infrastructure तथा Rural and Urban Development। Women Empowerment Category में तीन Sub-categories होंगी- Women Entrepreneurs and Innovators, Social Transformation और Women in Education, Health and Skills। इसके अलावा, एक खास व्यक्ति को जीवन भर की सेवा, नेतृत्व और प्रभाव के लिए Unstoppables Lifetime Achievement Award से सम्मानित किया जाएगा।

इस अवसर पर जेके लक्ष्मी सीमेंट लिमिटेड की Chairperson और Managing Director, श्रीमती विनीता सिंघानिया ने कहा, “‘The Unstoppables Awards’ उन लोगों का सम्मान करते हैं, जो अपने सामने आने वाली चुनौतियों से हार नहीं मानते। उनकी कहानियां हमें याद दिलाती हैं कि सार्थक बदलाव अक्सर एक व्यक्ति की अलग सोच और मकसद के साथ काम करने की हिम्मत से शुरू होता है। इन Awards के जरिए, हम ऐसे मजबूत इरादों वाले कामों को पहचानना और उन्हें बढ़ावा देना चाहते हैं, साथ ही ज्यादा से ज्यादा लोगों को विश्वास दिलाना चाहते हैं कि क्या-क्या मुमकिन है। ‘सोच करो बुलंद’ के पीछे यही भावना है – सीमाओं से परे सोचना और खुद से आगे बढ़कर सकारात्मक प्रभाव उत्पन्न करना।”

‘The Unstoppables Awards’ की विश्वसनीयता को प्रतिष्ठित Jury Panel के सदस्यों से और मजबूती मिलती है। इस Panel में Public Service, Environment Conservation, Social Impact, Law Enforcement, Corporate Leadership और Purpose-driven Media जैसे क्षेत्रों के विशेषज्ञ शामिल हैं। Jury में शामिल हैं:

  • राजेंद्र सिंह – जल संरक्षणवादी और पर्यावरणविद्, जिन्हें ‘Waterman of India’ के नाम से जाना जाता है
  • पूनम बंबा – दिल्ली हाई कोर्ट की पूर्व जज और Chairperson, Police Complaints Authority, Delhi
  • दिव्यांशु उपाध्याय – Social Entrepreneur और Secretary, Hope Welfare Trust
  • स्वामी प्रेम परिवर्तन (पीपल बाबा) – Founder, Give Me Trees Trust
  • सुप्रिया साहू, IAS – Additional Chief Secretary और Commissioner, Entrepreneurship Development and Innovation Institute, Tamil Nadu Government
  • छाया शर्मा, IPS – Director of Training, Bureau of Police Research and Development, Ministry of Home Affairs, Government of India
  • विनीता सिंघानिया – Chairperson और Managing Director, जेके लक्ष्मी सीमेंट लिमिटेड
  • डॉ. अरुण शुक्ला – President और Director, जेके लक्ष्मी सीमेंट लिमिटेड
  • अताशी सिंघानिया – Director, जेके रेवासु प्राइवेट लिमिटेड
  • नारायणन राधाकृष्णन – CEO, The Better India

इस पहल को एक व्यवस्थित Nomination और Evaluation Process के आधार पर तैयार किया गया है, ताकि सम्मान देने की प्रक्रिया में विश्वसनीयता, समावेशिता और पारदर्शिता बनी रहे। इन Awards के जरिए, जेके लक्ष्मी सीमेंट लिमिटेड एक ऐसा Platform बनाना चाहती है, जो सिर्फ पहचान दिलाने से कहीं आगे हो; एक ऐसा Platform जो हिम्मत और मजबूती का जश्न मनाए, प्रभावशाली कहानियों को सामने लाए और Purpose के साथ काम करने की संस्कृति को बढ़ावा दे।

Unstoppables Awards जेके लक्ष्मी सीमेंट की उस व्यापक प्रतिबद्धता को दिखाते हैं, जिसके तहत कंपनी अपने मुख्य कारोबार से हटकर भी मूल्यों को बढ़ावा देना चाहती है और ऐसी पहलों का समर्थन करती है, जो एक ज्यादा टिकाऊ, समावेशी और मजबूत भारत बनाने में योगदान देती हैं।



You may also like

Leave a Comment