Monday, September 7, 2026 |
Home Corporate WorldHDFC Sky ने लॉन्च किया Scalper Terminal’, अब सेकंडों में तेज और सटीक ऑप्शंस ट्रेडिंग

HDFC Sky ने लॉन्च किया Scalper Terminal’, अब सेकंडों में तेज और सटीक ऑप्शंस ट्रेडिंग

इन्वेस्ट राइट पर भी उपलब्ध हुआ यही अनुभव, NXTOption की तकनीक से मिलेगी तेज ट्रेडिंग की सुविधा

by Business Remedies
0 comments
HDFC SKY

मुंबई। शेयर बाजार में तेजी से बदलते हालात के बीच कुछ सेकंड का फैसला भी ट्रेडर के मुनाफे और नुकसान में बड़ा अंतर पैदा कर सकता है। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए एचडीएफसी सिक्योरिटीज के डिस्काउंट ब्रोकिंग ऐप एचडीएफसी स्काई ने सक्रिय ऑप्शंस ट्रेडर्स के लिए ‘स्कैल्पर टर्मिनल’ लॉन्च किया है। यह खास तौर पर उन ट्रेडर्स के लिए तैयार किया गया है, जिन्हें बाजार की हलचल के बीच तेजी से निर्णय लेने और तुरंत ऑर्डर करने की जरूरत होती है। यही सुविधा कंपनी के प्रीमियम ब्रोकिंग प्लेटफॉर्म InvestRight पर भी उपलब्ध करा दी गई है।

इस नई सुविधा का मूल उद्देश्य ट्रेडिंग को सरल और तेज बनाना है—एक ही स्क्रीन पर चार्ट, बाजार की लाइव जानकारी, ऑर्डर और जोखिम प्रबंधन से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध कराना, ताकि ट्रेडर को अलग-अलग स्क्रीन और टैब के बीच भटकना न पड़े।

दोनों प्लेटफॉर्म पर इस सुविधा का मूल विचार एक ही है, हालांकि दोनों के पीछे अलग-अलग तकनीकी सिस्टम काम करते हैं। एचडीएफसी स्काई पर स्कैल्पर मोड को एचडीएफसी सिक्योरिटीज की प्रोडक्ट टीम ने इन-हाउस तैयार किया है। वहीं, InvestRight पर इसी अनुभव को कंपनी के टेक्नोलॉजी पार्टनर NXTOption की तकनीक से संचालित किया जा रहा है। दोनों का उद्देश्य एक ही है—ट्रेडर्स को ऐसा एक स्क्रीन वाला प्लेटफॉर्म देना, जहां उन्हें काम के लिए दस अलग-अलग टैब खोलने की जरूरत न पड़े।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज  के एमडी और सीईओ, धीरज रेली ने कहा: “स्कैल्पर्स के पास सही चार्ट या सही ऑर्डर बटन ढूंढने के लिए अलग-अलग स्क्रीन देखने का समय नहीं होता। स्कैल्पर टर्मिनल इसी समस्या को हल करता है। हमने इसे एचडीएफसी स्काई के लिए इन-हाउस बनाया और InvestRight पर यही अनुभव देने के लिए NXTOption को साथ जोड़ा, ताकि दोनों प्लेटफॉर्म के ट्रेडर्स को स्पीड और सटीकता से कोई समझौता न करना पड़े।”

स्कैल्पर टर्मिनल खास तौर पर उन ट्रेडर्स के लिए बना है जिनके लिए हर एक सेकंड कीमती होता है। यह लाइव डेटा, वन-क्लिक एग्जीक्यूशन और अपनी पसंद के मुताबिक सेट होने वाले वर्कस्पेस को एक साथ लाता है, ताकि ट्रेड के बीच आपको स्क्रीन बदलने में उलझना न पड़े। इसका इंटरफ़ेस इतना आसान है कि ट्रेडर का ध्यान ऐप की जगह पूरी तरह बाज़ार पर रहता है।

स्कैल्पर टर्मिनल की प्रमुख खूबियां:

• 3-पेन कमांड सेंटर: Spot, Call और Put के चार्ट एक साथ अगल-बगल दिखाई देते हैं और आपस में सिंक रहते हैं। स्ट्राइक या एक्सपायरी में एक बार बदलाव करने पर चार्ट, Greeks और ऑप्शन चेन समेत बाकी जानकारी अपने आप अपडेट हो जाती है।

• चार्ट पर ही स्टॉप-लॉस और टारगेट: अब स्टॉप-लॉस या टारगेट तय करने के लिए अलग बॉक्स में कीमत दर्ज करने की जरूरत नहीं है। ट्रेडर सीधे चार्ट पर इन्हें ड्रैग कर सकता है। ऐसा करते समय टिक डिस्टेंस, प्रतिशत अंतर और अनुमानित P&L भी लाइव दिखाई देता है। एग्जिट आइकन पर एक टैप करते ही पोजिशन बंद हो जाती है और उससे जुड़े ऑर्डर भी रद्द हो जाते हैं।

• इन-बिल्ट रिस्क कंट्रोल: Bracket Orders में डिफॉल्ट रूप से ट्रिगर प्राइस और लिमिट प्राइस के बीच 0.15% का अंतर रखा गया है। इससे बाजार में अचानक तेज उछाल आने पर एग्जिट ऑर्डर के छूट जाने की संभावना कम होती है। इसके अलावा, 1-टैप मोड की सुविधा भी है, जिसमें बिना ज्यादा समय लगाए पहले से तय स्टॉप-लॉस और टारगेट के साथ मार्केट ऑर्डर दिया जा सकता है।

• एक ही साइडबार में सारी जानकारी: ऑप्शन चेन, ओपन पोजिशन, ऑर्डर ट्रैकिंग, मार्केट अलर्ट और SKAI AI असिस्टेंट—ये सभी सुविधाएं एक ही साइड पैनल में उपलब्ध हैं। इससे ट्रेडर्स को अलग-अलग मेन्यू में जाकर जानकारी तलाशने की जरूरत नहीं पड़ती।

• InvestRight पर और तेज ऑर्डर प्लेसमेंट: कीबोर्ड शॉर्टकट की मदद से माउस का इस्तेमाल किए बिना भी ऑर्डर दिए जा सकते हैं। इससे अतिरिक्त क्लिक कम होते हैं और तेज ट्रेडिंग करने वाले स्कैल्पर्स का समय बचता है।

• वेब और मोबाइल दोनों पर उपलब्ध: ट्रेडर डेस्क पर कंप्यूटर से ट्रेडिंग कर रहा हो या मोबाइल फोन से, स्कैल्पर टर्मिनल पर समान टूल्स और तेज अनुभव उपलब्ध रहेगा।

एचडीएफसी स्काई और InvestRight दोनों पर स्कैल्पर टर्मिनल अब लाइव है। ट्रेडर्स एचडीएफसी स्काई पर एचडीएफसी सिक्योरिटीज की इन-हाउस तकनीक से तैयार संस्करण और InvestRight पर NXTOption की तकनीक से संचालित संस्करण का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका उद्देश्य ऑप्शंस ट्रेडिंग को अधिक तेज, सुविधाजनक और एकीकृत अनुभव में बदलना है।



You may also like

Leave a Comment