गुरुग्राम। Honda Motorcycle & Scooter India Private Limited (HMSI) ने अगस्त 2026 में कुल 5.79 लाख यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जो अगस्त 2025 में बेची गई 5.34 लाख यूनिट्स की तुलना में साल-दर-साल 8% की वृद्धि है।
अगस्त 2026 में Domestic Sales 5.17 लाख यूनिट्स रही, जो अगस्त 2025 में बेची गई 4.81 लाख यूनिट्स से 8% अधिक है। वहीं, अगस्त 2026 में Export 0.61 लाख यूनिट्स रहा, जो अगस्त 2025 में Export की गई 0.53 लाख यूनिट्स की तुलना में 15% ज्यादा है।
FY27 (अप्रैल-अगस्त 2026) के दौरान, HMSI ने कुल 27.33 लाख यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जो अप्रैल-अगस्त 2025 में बेची गई 24.25 लाख यूनिट्स से 13% अधिक है।
अप्रैल-अगस्त 2026 के दौरान कंपनी की Domestic Sales 24.07 लाख यूनिट्स रही, जो अप्रैल-अगस्त 2025 में बेची गई 21.76 लाख यूनिट्स की तुलना में 11% अधिक है।
इस अवधि में कंपनी का Export 3.26 लाख यूनिट्स रहा, जो अप्रैल-अगस्त 2025 के दौरान Export की गई 2.49 लाख यूनिट्स की तुलना में 31% ज्यादा है।
अगस्त 2026 के दौरान HMSI ने अलग-अलग Markets में Customers को Services देना जारी रखा। कंपनी ने देशभर में 7,000 से अधिक Touchpoints के मजबूत Network के माध्यम से पूरे भारत में Mobility Solutions उपलब्ध कराने की अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत किया।

