Wednesday, September 2, 2026 |
Home Corporate WorldSilkflex Polymers (India) Limited ने किया Sylera Ink का अधिग्रहण

Silkflex Polymers (India) Limited ने किया Sylera Ink का अधिग्रहण

“Sylera” और “Sleevora” Brand के तहत नए Products किए Launch

by Business Remedies
0 comments

जयपुर। एक प्रमुख Strategic कदम के तहत Silkflex Polymers (India) Limited ने Textile Printing Ink और Wood Coating Segment में अपनी Production Capacity बढ़ाने और Market Presence मजबूत करने के उद्देश्य से M/s Sylera Ink के Business Undertaking का अधिग्रहण कर लिया है।

इस Acquisition के जरिए Silkflex Polymers का मुख्य उद्देश्य अपनी Manufacturing Capabilities का विस्तार करना और Domestic व International Markets में Growth के नए अवसर तलाशना है।

इसके साथ ही, Silkflex Polymers (India) Limited ने स्वदेशी Manufacturing को बढ़ावा देने की अपनी Strategy के तहत दो नए Product Brands Launch करने की घोषणा की है।

कंपनी अब Textile Printing Ink Segment में “Sylera” Brand Name से और Wood Coating Product Category में “Sleevora” Brand Name से अपने स्वदेशी रूप से निर्मित Products Market में उतारेगी।

कंपनी Management को पूरा भरोसा है कि ये नए Products न केवल उनके Product Portfolio को मजबूत करेंगे, बल्कि Customers को बेहतर Options उपलब्ध कराकर कंपनी के लिए Domestic और Global Markets में Long-Term Growth का रास्ता भी तैयार करेंगे।



You may also like

Leave a Comment