Tuesday, September 1, 2026 |
Home Business RemediesLIC ने पूरे किए भरोसे के 70 वर्ष

LIC ने पूरे किए भरोसे के 70 वर्ष

by Business Remedies
0 comments

मुंबई | बिजनेस रेमेडीज

देश की अग्रणी जीवन बीमा कंपनी और राष्ट्रीय महत्व की वित्तीय संस्था भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) 1 सितंबर 2026 को अपनी 70वीं वर्षगांठ मना रहा है। 1 सितंबर 1956 को देशभर में Life Insurance को व्यापक रूप से पहुंचाने और उचित लागत पर वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से स्थापित LIC ने विश्वास, सेवा, वित्तीय मजबूती और भारत के लोगों के प्रति अटूट प्रतिबद्धता पर आधारित अपनी गौरवपूर्ण यात्रा के सात दशक पूरे कर लिए हैं।

LIC वित्त वर्ष 2025-26 में Policies के मामले में 65.16 प्रतिशत Market Share और First Year Premium Income में 56.66 प्रतिशत Market Share के साथ बाजार में अपनी नेतृत्वकारी स्थिति बनाए हुए है। कंपनी की कुल प्रबंधनाधीन परिसंपत्तियां (AUM) 5.08 प्रतिशत बढ़कर 57.29 लाख करोड़ रुपए हो गई हैं।

बीमा क्षेत्र में निजी कंपनियों के प्रवेश के बावजूद LIC देश की सबसे बड़ी Life Insurance Company के रूप में अपनी स्थिति बनाए रखने में सफल रही है। इसके पीछे कंपनी का व्यापक Branch Network, Agent Network और Digital Platform महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

LIC लोगों और परिवारों की विभिन्न वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए Life Insurance, Pension और Market Linked Products की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध कराता है।

LIC की यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मई 2022 में उसका IPO रहा, जिसके बाद कंपनी NSE और BSE पर सूचीबद्ध हुई। इसके बाद से निगम ने Corporate Governance, Transparency, Digital Transformation और Customer Service पर लगातार ध्यान केंद्रित किया है तथा भारतीय Life Insurance Industry में अपनी नेतृत्वकारी स्थिति को और मजबूत किया है।

LIC की Golden Jubilee Foundation (GJF) की स्थापना वर्ष 2006 में Community Service Initiatives के तहत की गई थी। अब तक फाउंडेशन ने देशभर में 1,045 परियोजनाओं के लिए 303 करोड़ रुपए की राशि वितरित की है।

इसके अलावा जरूरतमंद विद्यार्थियों को 41,776 Scholarships प्रदान की गई हैं, जिनकी कुल राशि 105.27 करोड़ रुपए है।

LIC ने अपने Digital Platform को बेहतर बनाने की दिशा में भी उल्लेखनीय प्रगति की है, जिससे करोड़ों ग्राहकों के लिए सुविधा और कार्यक्षमता का नया दौर शुरू हुआ है। My LIC App सहित LIC की डिजिटल पहलों ने ग्राहकों को सुविधाजनक, सरल और बेहतर सेवा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

अपनी 70वीं वर्षगांठ के अवसर पर LIC अपने Policyholders, Shareholders, Employees, Agents और अन्य Stakeholders के निरंतर विश्वास और सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करता है।

“Yogakshemam Vahamyaham – Your welfare is our responsibility” के मूल मंत्र से प्रेरित LIC जीवन की सुरक्षा, वित्तीय स्थिरता को मजबूत करने और ग्राहकों की बदलती जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।



You may also like

Leave a Comment