Tuesday, September 1, 2026 |
Home Business Remedies‘Deepa Jewellers Limited’ का IPO खुलेगा आज

‘Deepa Jewellers Limited’ का IPO खुलेगा आज

निवेशक 3 सितंबर 2026 तक कर सकेंगे कंपनी के IPO में आवेदन

by Business Remedies
0 comments

जयपुर | बिजनेस रेमेडीज

तेलंगाना के हैदराबाद आधारित ‘दीपा ज्वैलर्स लिमिटेड’ सोने और हीरे के आभूषणों का Retail और Wholesale व्यापार करने वाली कंपनी है। कंपनी द्वारा खरीद, रखरखाव और Inventory बढ़ाने के लिए दीर्घकालिक Working Capital Requirements के वित्तपोषण और सामान्य Corporate Purposes की पूर्ति हेतु BSE और NSE Mainboard पर IPO लाया जा रहा है। कंपनी का IPO आज खुलकर 3 सितंबर 2026 को बंद होगा।

कारोबारी गतिविधियां:

वर्ष 2016 में निगमित, दीपा ज्वैलर्स लिमिटेड सोने और हीरे के आभूषणों के Retail और Wholesale Business में लगी हुई है। कंपनी ग्राहकों की विविध प्राथमिकताओं को पूरा करने के लिए पारंपरिक और समकालीन डिजाइनों की विस्तृत श्रृंखला पेश करती है।

कंपनी उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री और कुशल कारीगरी से निर्मित अंगूठियां, हार, झुमके, चूड़ियां और Customised Jewellery सहित आभूषण उत्पादों की Sourcing, Designing और Selling पर ध्यान केंद्रित करती है।

वित्तीय प्रदर्शन:

वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 1,025.73 करोड़ रुपए का कुल राजस्व और 24.35 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया।

वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 1,400.10 करोड़ रुपए का कुल राजस्व और 40.58 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ दर्ज किया।

वित्त वर्ष 2026 में कंपनी ने 1,927.73 करोड़ रुपए का कुल राजस्व और 104.79 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है।

वित्त वर्ष 2026 में कंपनी ने करीब 5.44 प्रतिशत का कर पश्चात शुद्ध लाभ मार्जिन हासिल किया है।

IPO के संबंध में जानकारी:

‘दीपा ज्वैलर्स लिमिटेड’ का IPO BSE और NSE Mainboard पर आज खुलकर 3 सितंबर 2026 को बंद होगा।

कंपनी द्वारा Book Built Issue System के माध्यम से 2 रुपए Face Value के 2,59,72,633 Equity Shares को 168 से 177 रुपए प्रति शेयर के भाव पर जारी कर करीब 460 करोड़ रुपए जुटाए जा रहे हैं।

इनमें से विक्रेता शेयरधारकों द्वारा Offer For Sale (OFS) के माध्यम से 1,18,48,340 Shares की बिक्री कर करीब 210 करोड़ रुपए हासिल किए जाएंगे।

कंपनी के IPO का प्रबंधन प्रमुख Lead Manager कंपनी Emkay Global Financial Services Limited द्वारा किया जा रहा है।

नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।



You may also like

Leave a Comment