Tuesday, August 25, 2026 |
Home Corporate WorldInsolation Green Energy  को MSEDCL से महाराष्ट्र राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में 9 Solar Energy Projects स्थापित करने के लिए Award Letter प्राप्त हुआ

Insolation Green Energy  को MSEDCL से महाराष्ट्र राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में 9 Solar Energy Projects स्थापित करने के लिए Award Letter प्राप्त हुआ

by Business Remedies
0 comments

जयपुर। जयपुर आधारित प्रमुख Insolation Energy Limited ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी Insolation Green Energy Private Limited को Maharashtra State Electricity Distribution Company Limited (MSEDCL) से महाराष्ट्र राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में 9 Solar Energy Projects स्थापित करने के लिए Award Letter प्राप्त हुआ है। इन Projects की कुल विद्युत उत्पादन क्षमता 99 MW AC (128.7 MW DC) है और ये Mukhyamantri Saur Krushi Vahini Yojana – 2.0 के अंतर्गत आती हैं। ये Orders MSEDCL द्वारा आमंत्रित Tariff Based Competitive Bidding के तहत महाराष्ट्र राज्य में कई स्थानों पर Grid Connected Solar Energy Projects स्थापित करने के लिए दिए गए हैं।

Implementation के बाद, इन Award Letters के अंतर्गत आने वाले सभी SPV Solar Power Plants की कुल क्षमता 99 MW AC (128.7 MW DC) होगी। कंपनी Management के अनुसार सभी नौ Sites पर 2.90 रुपये प्रति यूनिट के अंतिम समतुल्य Tariff के आधार पर, इस Project से लगभग 59.72 करोड़ रुपये का वार्षिक Revenue प्राप्त होने की उम्मीद है। यह Project अपने 25 वर्षों के Operational Period के दौरान एक सतत और स्थिर Revenue Flow भी प्रदान करेगा।



You may also like

Leave a Comment