Tuesday, August 25, 2026 |
Home Corporate Worldलॉजिस्टिक्स कंपनी ‘Skyways Air Services Limited’ के IPO को निवेशकों की तरफ से अच्छा समर्थन, पहले दिन IPO को मिला 1.16 गुना अभिदान

लॉजिस्टिक्स कंपनी ‘Skyways Air Services Limited’ के IPO को निवेशकों की तरफ से अच्छा समर्थन, पहले दिन IPO को मिला 1.16 गुना अभिदान

by Business Remedies
0 comments

जयपुर। नई दिल्ली आधारित ‘Skyways Air Services Limited’ देश की अग्रणी एयर फ्रेट फॉरवर्डिंग और लॉजिस्टिक्स कंपनी है। कंपनी का IPO BSE और NSE Mainboard Platform पर सोमवार 24 अगस्त 2026 को आवेदन के लिए खुल गया। पहले दिन ही IPO को निवेशकों की तरफ से अच्छा समर्थन हासिल हुआ। IPO के अंतर्गत कंपनी ने 2,95,83,600 शेयर जारी किए थे और सोमवार को कंपनी के IPO को 3,42,02,400 शेयरों के लिए बोलियां मिल चुकी हैं। इस प्रकार पहले दिन IPO को कुल 1.16 गुना अभिदान हासिल हो चुका है।

QIB Portion में कंपनी को 39,00,000 शेयरों, NII Portion में कंपनी को 58,19,700 शेयरों और Retail Investors वाले Portion में कंपनी को 2,44,42,700 शेयरों के लिए बोलियां मिल चुकी हैं।

नई दिल्ली आधारित Skyways Air Services Limited देश के एयर फ्रेट फॉरवर्डिंग और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में चार दशकों से अधिक के अनुभव वाली एक सुस्थापित लॉजिस्टिक्स और फ्रेट फॉरवर्डिंग कंपनी है।

कंपनी ने Anchor Investors को कुल 1,26,48,000 Equity Shares 138 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर जारी कर IPO से पहले कुल 174.54 करोड़ रुपये का फंड जुटा लिया था। इससे आम निवेशकों में उत्साह का माहौल दिखाई दिया। IPO के पहले दिन Retail Investors Portion को सबसे अधिक 1.65 गुना का अभिदान हासिल हुआ।



You may also like

Leave a Comment