Transaction Volume में ऐतिहासिक उछाल
भारत के डिजिटल भुगतान सिस्टम UPI ने पिछले एक दशक में अभूतपूर्व वृद्धि दर्ज की है। आधिकारिक factsheet के अनुसार FY 2016-17 में UPI के जरिए सिर्फ 2 करोड़ transactions हुए थे, जबकि FY 2025-26 में यह संख्या बढ़कर 24,162 करोड़ से अधिक पहुंच गई। यानी annual transaction volume में करीब 12,000 गुना की बढ़ोतरी हुई है।
Transaction Value भी रिकॉर्ड स्तर पर
UPI के transaction value में भी जबरदस्त विस्तार दर्ज किया गया। FY 2016-17 में annual transaction value करीब Rs 0.07 lakh crore था, जो FY 2025-26 में बढ़कर लगभग Rs 314 lakh crore पहुंच गया। इस दौरान transaction value में 4,000 गुना से अधिक वृद्धि दर्ज की गई।
July 2026 में 741 Live Banks
Factsheet के मुताबिक July 2026 तक UPI network से 741 live banks जुड़े हुए थे। इस महीने UPI ने 2,365.8 करोड़ transactions process किए, जिनकी कुल value Rs 29.87 lakh crore रही। NPCI द्वारा विकसित Unified Payments Interface अब भारत के digital payments ecosystem की प्रमुख ताकत बन चुका है।
11 देशों तक पहुंचा UPI Network
UPI अब 11 देशों में स्वीकार किया जा रहा है। Bhutan, Nepal, Singapore, UAE, France, Sri Lanka, Mauritius और Qatar के बाद Greece और Maldives भी इसके network से जुड़े हैं। June 2026 में NPCI International Payments Limited ने Cambodia के ACLEDA Bank Plc. के साथ UPI acceptance के लिए partnership की।
Cross-Border Payment को नई रफ्तार
Greece में Eurobank के जरिए Greece-India Cross Border Remittances शुरू हो चुकी हैं। वहीं Maldives के ‘Favara’ Instant Payment System और India के UPI के बीच Cross Border Remittances 30 July 2026 से Live हो गईं।
Global Payments में भारत की मजबूत हिस्सेदारी
UPI ने 2024 में global real-time payment transaction volume का करीब 49 प्रतिशत हिस्सा संभाला। IMF ने भी अपनी report “Growing Retail Digital Payments: The Value of Interoperability” में इस उपलब्धि को रेखांकित किया। 2025 में fingerprint, face unlock और Aadhaar-based Face Authentication जैसी सुविधाओं ने UPI onboarding और payments को और आसान बनाया।

