Monday, August 24, 2026 |
Home Corporate WorldAutomotive OEM और Auto Refinish बाजारों के लिए उत्पादों का निर्माण एवं Trading करने वाली Company है ‘Sumax Engineering Limited’

Automotive OEM और Auto Refinish बाजारों के लिए उत्पादों का निर्माण एवं Trading करने वाली Company है ‘Sumax Engineering Limited’

25 अगस्त को खुलकर 28 अगस्त 2026 को बंद होगा Company का IPO

by Business Remedies
0 comments

जयपुर | 

तेलंगाना के सिकंदराबाद आधारित ‘Sumax Engineering Limited’ ऑटोमोटिव OEM और Auto Refinish बाजारों के लिए उत्पादों का निर्माण एवं Trading करने वाली Company है। Company द्वारा राजस्थान के टपुकड़ा तहसील के करोली स्थित RIICO औद्योगिक क्षेत्र के प्लॉट संख्या-E-185 पर प्रस्तावित विनिर्माण इकाई प्रथम के निर्माण हेतु वांछित पूंजीगत व्यय का वित्तपोषण करने, हरियाणा राज्य के झज्जर जिले के बादली तहसील के निमाना गांव के सेक्टर 11 स्थित Model Economic Township के प्लॉट संख्या-P 32, गली संख्या-B पर प्रस्तावित विनिर्माण इकाई द्वितीय के निर्माण हेतु वांछित पूंजीगत व्यय का वित्तपोषण करने, Company की कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं और सामान्य Corporate उद्देश्यों की पूर्ति हेतु NSE Emerge Platform पर IPO लाया जा रहा है। Business Remedies की टीम ने Company के Prospectus से Company की कारोबारी गतिविधियों के संबंध में जानकारी हासिल की है।

कारोबारी गतिविधियां

1994 में निगमित, Sumax Engineering Limited ऑटोमोटिव OEM (Original Equipment Manufacturer) और Auto Refinish बाजारों के लिए उत्पादों के निर्माण एवं Trading में लगी हुई है। Company दो Segment निर्माण एवं Trading के माध्यम से काम करती है। इसके विनिर्माण Portfolio में चिपकने वाले Tape और Die-Cut, Pre-Taped Masking Film, Rubbing और Polishing Compound, Buffing और Foam Pad, Reflective Tape, Dome और Graphics, और Car Care Products शामिल हैं।

अपने Trading Segment के माध्यम से, Company Electrical और Pneumatic Tools, Abrasive Sheet, Disc और Roll, Body Shop Consumables, Retail Products, Accessories और Aerosol Products Supply करती है। Company के दो विनिर्माण Unit हैं, जो तमिलनाडु के श्रीपेरुम्बुदुर और हरियाणा के IMT मानेसर में स्थित हैं। भारत के 26 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में इसकी बाजार उपस्थिति है और Company थाईलैंड, दक्षिण कोरिया, रूस, तुर्की, चीन, वियतनाम, संयुक्त राज्य अमेरिका, सऊदी अरब और ताइवान सहित कई देशों में अपने Products का Export करती है। 31 मार्च, 2026 तक Company में 121 कर्मचारी कार्यरत थे।

वित्तीय प्रदर्शन

वित्त वर्ष 2024 में Company ने 13,154.07 लाख रुपए का कुल Revenue और 743.14 लाख रुपए का कर पश्चात शुद्ध Profit, वित्त वर्ष 2025 में Company ने 14,718.32 लाख रुपए का कुल Revenue और 998.16 लाख रुपए का कर पश्चात शुद्ध Profit और वित्त वर्ष 2026 में Company ने 14,834.45 लाख रुपए का कुल Revenue और 1,275.86 लाख रुपए का कर पश्चात शुद्ध Profit अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2026 में Company ने करीब 8.64 फीसदी का कर पश्चात शुद्ध Profit Margin हासिल किया है।

प्रवर्तकों का अनुभव

56 वर्षीय Sudeep Mehta Company के Promoter, Chairman और Managing Director हैं। वे Company की स्थापना के समय से ही इससे जुड़े हुए हैं। उन्होंने हैदराबाद के Osmania University से Commerce में स्नातक की Degree प्राप्त की है। उन्होंने Pune University से Business Administration में स्नातकोत्तर की Degree प्राप्त की है। उनकी व्यापक विशेषज्ञता और रणनीतिक दूरदर्शिता Company के समग्र प्रबंधन और दैनिक कार्यों को संचालित करती है, जिससे वे Company की सफलता के मार्गदर्शक बने हैं। उन्हें ऑटोमोटिव और Car Care Products Industry में तीन दशकों से अधिक का अनुभव है। वे Business Development, Product Innovation, Technology Advancement, Market Expansion और समग्र प्रबंधन के क्षेत्रों में Company को रणनीतिक दिशा प्रदान करने के लिए जिम्मेदार हैं और इससे Company के दीर्घकालिक व्यावसायिक उद्देश्यों की प्राप्ति सुनिश्चित हो रही है।

50 वर्षीया Smriti Mehta Company की Promoter और पूर्णकालिक Director हैं। वे 1 अप्रैल, 2004 से Company से जुड़ी हुई हैं। उन्हें 2 दशकों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने Maharshi Dayanand Saraswati University, Ajmer से Arts में स्नातक की उपाधि प्राप्त की है। उन्होंने South Delhi Women’s Polytechnic से Interior Designer की Degree भी प्राप्त की है।

IPO के संबंध में जानकारी

‘Sumax Engineering Limited’ का IPO NSE Emerge Platform पर 25 अगस्त को खुलकर 28 अगस्त 2026 को बंद होगा। Company द्वारा Book Built Issue प्रणाली से 10 रुपए Face Value के 52,87,200 Equity Shares 95 से 101 रुपए प्रति Share के भाव पर जारी कर करीब 53.40 करोड़ रुपए जुटाए जा रहे हैं। इनमें से Shareholders द्वारा Offer for Sale के माध्यम से 9,96,000 Shares बिक्री कर करीब 10 करोड़ रुपए हासिल किए जाएंगे। IPO का Market Lot Size 1200 Shares का है और Retail Investors को दो Lot के लिए आवेदन करना होगा। Company के IPO का प्रबंधन प्रमुख Lead Manager Company GYR Capital Advisors Private Limited द्वारा किया जा रहा है।

नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।



You may also like

Leave a Comment