Saturday, August 15, 2026 |
Home Corporate WorldSkyways Air Services का IPO 24 अगस्त से, 27 अगस्त तक खुला रहेगा

Skyways Air Services का IPO 24 अगस्त से, 27 अगस्त तक खुला रहेगा

Air Freight और Logistics सेक्टर की अग्रणी कंपनी Mainboard IPO के जरिए जुटाएगी पूंजी, कर्ज भुगतान और Working Capital में होगा इस्तेमाल

by Business Remedies
0 comments
Skyways Air Services Limited IPO 2026 and logistics business

कंपनी का मजबूत Logistics कारोबार
नई दिल्ली आधारित Skyways Air Services Limited देश की प्रमुख Air Freight Forwarding और Logistics कंपनियों में शामिल है। वर्ष 1984 में स्थापित कंपनी Air Freight, Ocean Freight, Trucking, Warehousing, Custom Broking तथा Technology आधारित Express Cargo और Parcel Delivery जैसी सेवाएं देती है। कंपनी Logistics Planning, Cargo Operations, Inventory Management और Customs Clearance सहित कई Value Added Services भी उपलब्ध कराती है।

वैश्विक नेटवर्क और बड़ी Airlines से समझौते
कंपनी World Cargo Alliance, Air and Ocean Partners और Global Freight Alliance सहित कई अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़ी है। इसके अलावा Saudi Cargo, Air India Cargo और Lufthansa जैसी प्रमुख Airlines के साथ Performance-Based Agreements किए गए हैं। कंपनी Indira Gandhi International Airport के निकट Pharmaceuticals और Temperature-Sensitive Cargo के लिए Cold Storage सुविधाएं भी उपलब्ध कराती है।

Revenue और Profit में लगातार बढ़ोतरी
वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 1,316.81 करोड़ रुपये का Revenue और 34.49 करोड़ रुपये का Profit After Tax दर्ज किया था। वित्त वर्ष 2025 में Revenue बढ़कर 2,270.99 करोड़ रुपये और Profit 48.14 करोड़ रुपये रहा। वित्त वर्ष 2026 में कंपनी का Revenue 2,839.67 करोड़ रुपये और Profit After Tax 63.52 करोड़ रुपये रहा। इस दौरान Net Profit Margin 2.26 प्रतिशत दर्ज किया गया।

आईपीओ के संबंध में जानकारी

‘स्काईवेज़ एयर सर्विसेज लिमिटेड’ का आईपीओ बीएसई और एनएसई मैनबोर्ड पर 24 अगस्त को खुलकर 27 अगस्त 2026 को बंद होगा। कंपनी द्वारा बुक बिल्ट इश्यू प्रणाली से आईपीओ में 10 रुपए फेसवैल्यू के 4,22,31,600 शेयर 131 से 138 रुपए प्रति शेयर के भाव पर जारी कर 582.79 करोड़ रुपए तक जुटाए जा रहे हैं। इनमें से कंपनी निवेशकों द्वारा 1,33,33,300 शेयर ऑफर फॉर सेल के माध्यम से बिक्री कर 184 करोड़ रुपए तक की पूंजी हासिल की जाएगी। आईपीओ का प्रबंधन प्रमुख लीड मैनेजर कंपनियों होलानी कंसल्टेंट्स प्राइवेट लिमिटेड, शैनन एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड और दौलत फिनसर्व प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।
नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।

Promoters का अनुभव और नेतृत्व

Yashpal Sharma का तीन दशक से अधिक का अनुभव
51 वर्षीय Yashpal Sharma कंपनी के Chairman एवं Managing Director हैं और वर्ष 1995 से Skyways Air Services Limited से जुड़े हुए हैं। उन्होंने वर्ष 1995 में Delhi University से Bachelor of Commerce की डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने वर्ष 2014 में Harvard Business School, Boston, USA से Strategic IQ से संबंधित Executive Course भी पूरा किया। Yashpal Sharma को Logistics और Supply Chain Management क्षेत्र में 31 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है।

Tarun Sharma ने Sea Freight कारोबार को दिया विस्तार
42 वर्षीय Tarun Sharma कंपनी के Whole-Time Director हैं। उन्होंने वर्ष 2007 में Leeds Metropolitan University, United Kingdom से Business Studies में Bachelor of Arts की डिग्री प्राप्त की। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने Skyways Group के Sea Freight Business की जिम्मेदारी संभाली और कारोबार को सीमित भौगोलिक उपस्थिति से आगे बढ़ाकर Pan-India और International Markets तक विस्तार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

नोट: यह खबर केवल जानकारी के उद्देश्य से है, इसे निवेश सलाह न माना जाए।



You may also like

Leave a Comment