Induction Program का आयोजन
Laxmangarh स्थित Modi University of Science and Technology (MUST) के School of Liberal Arts and Sciences (SLAS) में शनिवार को Induction Program 2026 आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशित छात्राओं को विश्वविद्यालय की Academic व्यवस्था, विभिन्न Departments, Facilities और Campus Life से परिचित कराना था।
सरस्वती वंदना से हुआ शुभारंभ
कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना, पुष्प स्वागत और विश्वविद्यालय कुलगीत से हुई। MUST के President Professor Ashutosh Bhardwaj और Pro-President Professor Abhay Sharma ने छात्राओं का स्वागत करते हुए उत्कृष्ट शिक्षा, Innovation, Discipline और Leadership के मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।
समग्र विकास के अवसरों की जानकारी
SLAS के Dean Prof. (Dr.) Jitendra Binwal ने विश्वविद्यालय की Academic Culture, बहुआयामी शिक्षा और समग्र व्यक्तित्व विकास के अवसरों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय छात्राओं को Global Level की शिक्षा के साथ आत्मविश्वासी और जिम्मेदार नागरिक बनने का मंच उपलब्ध कराता है।
Departments और Facilities का परिचय
Prof. (Dr.) A. S. Rao सहित विभागाध्यक्षों और Faculty Members ने Arts, Applied and Clinical Psychology, Bio-Sciences, Chemistry, Foreign Language, Forensic Science, Mathematics, Physiotherapy और Physics Departments की जानकारी दी। साथ ही Elective Courses, SEFS, Diet Counseling Cell, Psychological Counseling Cell, Sports Activities, Time Table और Campus Rules बताए गए।
सहभागितापूर्ण गतिविधियों में दिखा उत्साह
दोपहर के सत्र में Dr. Rajiv Singh और Dr. Prabhat Indora के संचालन में मनोरंजक तथा सहभागितापूर्ण गतिविधियां हुईं। छात्राओं ने उत्साह से भाग लेते हुए एक-दूसरे से परिचय किया और आत्मविश्वास के साथ विश्वविद्यालय जीवन की शुरुआत की।
Course Registration और Campus Visit
कार्यक्रम के अंत में छात्राओं की Course Registration प्रक्रिया पूरी कराई गई। उन्हें Laboratories, Classrooms और SLAS Campus का भ्रमण भी कराया गया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि Regular Classes 3 August 2026 से शुरू होंगी। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी, Faculty Members और कर्मचारी उपस्थित रहे।

