नीतिगत बदलाव से बढ़ेगा निवेश
New Delhi में Cabinet approvals के बाद Semicon 2.0 और Mobile Phone Manufacturing Scheme (MPMS) को भारत की Electronics Manufacturing रणनीति में बड़ा बदलाव माना जा रहा है। Industry bodies के मुताबिक दोनों योजनाएं 3.6 लाख से अधिक रोजगार पैदा कर सकती हैं और देश को assembly-led growth से पूर्ण semiconductor value chain की ओर ले जाएंगी।
Semicon 2.0 से निवेश की उम्मीद
Semicon 2.0 से 40–50 billion dollar का Investment आने और 2–3 लाख high-skilled jobs बनने की संभावना है। योजना semiconductor fabs, advanced packaging, design, R&D, talent, equipment और materials पर केंद्रित होगी। इसके लिए 1,27,500 करोड़ रुपये की प्रतिबद्धता की गई है।
MPMS बढ़ाएगी Production और Exports
MPMS के लिए 62,500 करोड़ रुपये का प्रावधान है। Industry estimates के अनुसार cumulative mobile phone production करीब 39 लाख करोड़ रुपये और cumulative exports लगभग 15 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच सकते हैं। योजना से 60,000 अतिरिक्त direct jobs बनने की उम्मीद है।
Phase 1 से मिली मजबूत शुरुआत
India Electronics and Semiconductor Association (IESA) ने कहा कि Phase 1 में 20 billion dollar से अधिक के announced semiconductor projects हासिल हुए। Phase 2 में fabs, advanced packaging, design, R&D और supply chain को मजबूत करने पर जोर रहेगा।
Industry ने Policy Continuity को सराहा
IESA और SEMI India के President Ashok Chandak ने Semicon 2.0 को policy intent से बड़े स्तर पर execution की दिशा में निर्णायक कदम बताया। ICEA Chairman Pankaj Mohindroo ने design, capital goods और skills पर फोकस को अहम करार दिया।
Mobile Manufacturing को नई रफ्तार
Optiemus Electronics Limited के Chairman Ashok Gupta ने MPMS को landmark policy intervention बताया। उनके अनुसार यह fresh Investment, indigenous technology development और long-term policy certainty को बढ़ावा देकर India को advanced mobile phone manufacturing का पसंदीदा global destination बना सकता है।

