Friday, July 17, 2026 |
Home Tech Worldरियलमी नार्जो 100 लाइट 5जी 14 अप्रैल को होगा लॉन्च

रियलमी नार्जो 100 लाइट 5जी 14 अप्रैल को होगा लॉन्च

by Business Remedies
0 comments

रियलमी नार्जो 100 लाइट 5जी लॉन्च तारीख कन्फर्म हो गई है। फोन का लॉन्च बहुत ही नजदीक है। यह अगले हफ्ते की शुरुआत में ही बाजार में लॉन्च होने जा रहा है। फोन में मिडरेंज कीमत में दमदार फीचर्स मिलने वाले हैं। यह फोन 7000एमएएच बैटरी से लैस होगा। इसके अलावा इसमें 144हर्ट्ज रिफ्रेश रेट दिया जाएगा। फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा कई अन्य खास फीचर्स इस डिवाइस में मिलने वाले हैं। आइए जानते हैं लॉन्च से पहले रियलमी नार्जो 100 लाइट 5जी के बारे में सबकुछ।

*रियलमी नार्जो 100 लाइट 5जी लॉन्च तारीख इन इंडिया*
रियलमी नार्जो 100 लाइट 5जी भारत में 14 अप्रैल के दिन लॉन्च होने जा रहा है। फोन को कंपनी आधिकारिक रूप से टीज कर दिया है। फोन का लॉन्च दोपहर 12 बजे होगा। इसे रियलमी के आधिकारिक सोशल मीडिया चैनलों पर देखा जा सकेगा।

*रियलमी नार्जो 100 लाइट 5जी कीमत इन इंडिया*
रियलमी नार्जो 100 लाइट 5जी की कीमत कंपनी ने अभी तक आधिकारिक रूप से नहीं बताई है। लीक्स की मानें तो फोन भारत में 13 से 15 हजार रुपये की रेंज में लॉन्च हो सकता है। फोन को अमेज़न इंडिया और रियलमी वेबसाइट से खरीदा जा सकेगा।

*रियलमी नार्जो 100 लाइट 5जी स्पेसिफिकेशन्स*
रियलमी नार्जो 100 लाइट 5जी में 6.9 इंच का एलसीडी डिस्प्ले बताया गया है। फोन में 144हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट होगा। इस फोन में कंपनी ने 900 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी है। फोन का सबसे बड़ा हाईलाइट फीचर इसकी बैटरी क्षमता है। फोन में कंपनी ने 7000एमएएच की बैटरी दी है। इसे टाइटन बैटरी का नाम दिया गया है। दावा है कि फोन की बैटरी हेल्थ 6 साल तक बरकरार रहेगी। फोन में वायर्ड फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी बताया गया है। यानी इसे एक पावरबैंक की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकेगा।

नार्जो 100 लाइट 5जी में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट दिया गया है। फोन में 5300वर्ग मिलीमीटर वेपर चैम्बर कूलिंग सिस्टम लगा है। फोन में कंपनी ने रियर साइड में 13 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा दिया है। साथ में एलईडी फ्लैश भी मिलता है। यह फोन थंडर ब्लैक और फ्रॉस्ट सिल्वर रंग में आने वाला है। धूल और पानी के छींटों से बचाव के लिए इसमें आईपी64 रेटिंग दी गई है। इसके अलावा इसे मजबूत बनाने के लिए आर्मरशेल प्रोटेक्शन भी दिया गया है।



You may also like

Leave a Comment