Wednesday, May 20, 2026 |
Home Corporate WorldE-Factor Experiences Limited को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र से 10.53 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला

E-Factor Experiences Limited को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र से 10.53 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज़/नई दिल्ली। नई नई दिल्ली आधारित इवेंट मैनेजमेंट कंपनी ई-फेक्टर एक्सपीरियंस लिमिटेड ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि कंपनी को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र से 10, 53, 01, 200 रुपये का नया ऑर्डर प्राप्त हुआ है। कंपनी को यह आर्डर महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगीकरण संस्थान में बापू और 12 बलुतेदारों के संग्रहालय और प्रतिमा का विकास एवं वर्धा, महाराष्ट्र में ग्रामीण औद्योगीकरण संस्थान विकसित करने के लिए मिला है। ऑर्डर को पूरा करने की अवधि 180 दिन है।

कारोबारी गतिविधियां: 2003 में निगमित, ई फैक्टर एक्सपीरियंस लिमिटेड एक भारतीय इवेंट मैनेजमेंट कंपनी है। कंपनी इवेंट एक्सपीरियंस, इवेंट सेवाएं, प्रौद्योगिकी-आधारित स्थायी और अर्ध-स्थायी मल्टीमीडिया लाइट और साउंड इंस्टॉलेशन और विशेष टर्नकी इवेंट असाइनमेंट, वेडिंग मैनेजमेंट और निजी और सामाजिक इवेंट समाधान प्रदान करने में लगी हुई है। ई फैक्टर एक्सपीरियंस लिमिटेड की सेवाओं के पोर्टफोलियो में सरकारी पर्यटन कार्यक्रम और त्यौहार, तकनीकी-सांस्कृतिक लाइट और साउंड शो, खेल आयोजन और प्रतियोगिताएं, सम्मेलन, मेगा ग्राउंड कॉन्सर्ट, टेलीविजऩ कार्यक्रम, निजी और सामाजिक कार्यक्रम जैसे शादी और सालगिरह समारोह आदि के रूप में टर्नकी असाइनमेंट शामिल हैं। ई फैक्टर एक्सपीरियंस के दिल्ली, नोएडा, जयपुर और ओडिशा में कार्यालय हैं।

 

 



You may also like

Leave a Comment