पायनियर फिल-मेड लिमिटेड (“कंपनी”), भारत में रेलवे और मेट्रो उपकरण तथा लोकोमोटिव और कोच अनुप्रयोगों से जुड़े सहायक घटकों के निर्माण और आपूर्ति करने वाली एक स्थापित कंपनी है। कंपनी की मौजूदगी डीजल-इलेक्ट्रिक और इलेक्ट्रिक दोनों प्लेटफॉर्म्स पर मजबूत है (सोर्स: 1 लैटिस रिपोर्ट)।
कंपनी ने अपने संचालन की शुरुआत वर्ष 2001 में रेलवे और ऑटोमोटिव अनुप्रयोगों के लिए फिल्टर के निर्माण और आपूर्ति से की थी। इसके बाद कंपनी ने अपने कारोबार का विस्तार करते हुए लोकोमोटिव के लिए ट्रैक्शन मोटर, अल्टरनेटर, ब्रेक डिस्क, गैंगवे, स्टेटर और रोटर, मेट्रो के लिए प्लेटफॉर्म स्क्रीन डोर्स, विंड जनरेटर तथा अन्य संबद्ध सेवाओं के निर्माण और आपूर्ति में विविधीकरण किया है।
पायनियर फिल-मेड लिमिटेड ने बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) के पास अपना ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) दाखिल किया है। कंपनी इस IPO के जरिए कुल 500 करोड़ रुपये तक जुटाने की योजना बना रही है। इस इश्यू में 1 रुपया फेस वैल्यू वाले इक्विटी शेयर शामिल होंगे।
IPO में 250 करोड़ रुपये तक का फ्रेश इश्यू और 250 करोड़ रुपये तक का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल है, जिसे मौजूदा शेयरधारक बेचेंगे।
कंपनी इस इश्यू से प्राप्त शुद्ध आय का उपयोग निम्न उद्देश्यों के लिए करना चाहती है— पहला, राजस्थान के भिवाड़ी स्थित सालारपुर में गियर बॉक्स निर्माण संयंत्र स्थापित करने की लागत के आंशिक वित्तपोषण के लिए। दूसरा, सालारपुर, भिवाड़ी (राजस्थान) में विंड जनरेटर कंपोनेंट्स निर्माण सुविधा स्थापित करने के लिए। तीसरा, सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए।
वर्ष 2023 में कंपनी ने रणनीतिक रूप से अपने कारोबार का विस्तार करते हुए रेलवे और ऑटोमोटिव से आगे बढ़कर renewable energy sector में प्रवेश किया और विंड जनरेटर के उत्पादन और आपूर्ति की शुरुआत की। कंपनी का लक्ष्य भारत के तेजी से बढ़ते renewable energy market में एक scalable और टिकाऊ manufacturing platform तैयार करना है। यह market राष्ट्रीय डीकार्बोनाइजेशन लक्ष्यों, energy mix में renewable energy की बढ़ती हिस्सेदारी, wind power की घटती लागत और अनुकूल नीतिगत ढांचे से समर्थित है। इसमें भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) द्वारा निर्धारित मानकों और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के model और manufacturers की मंजूरी सूची जैसे ढांचे का भी समर्थन शामिल है (सोर्स: 1 लैटिस रिपोर्ट)।
इस इश्यू के लिए Nuvama Wealth Management Limited और Equirus Capital Private Limited बुक रनिंग लीड मैनेजर (BRLM) के रूप में नियुक्त किए गए हैं।

