Friday, July 10, 2026 |
Home Tech Worldटेक्नो स्पार्क 50 5जी भारत में हुआ लॉन्च

टेक्नो स्पार्क 50 5जी भारत में हुआ लॉन्च

by Business Remedies
0 comments

टेक्नो स्पार्क 50 5जी भारत में लॉन्च हो गया है। फोन में 6.78 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। यह 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें 720 x 1576 पिक्सल रिजॉल्यूशन मिलता है। फोन में 560 निट्स की ब्राइटनेस दी गई है। यह 240 हर्ट्ज टच सैम्पलिंग रेट के साथ आता है। फोन में ऑक्टाकोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 चिपसेट लगा है। यह प्रोसेसर 6 नैनोमीटर प्रोसेस पर तैयार किया गया है। ग्राफिक्स के लिए फोन में एआरएम माली-जी57 एमसी2 जीपीयू लगा है। यह फोन 6500 एमएएच बैटरी के साथ आता है जिसके साथ में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। आइए जानते हैं फोन की कीमत और अन्य खास फीचर्स के बारे में।

टेक्नो स्पार्क 50 5जी कीमत
टेक्नो स्पार्क 50 5जी की भारत में कीमत 4 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट के लिए 16,999 रुपये है। जबकि 6 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट को 18,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। फोन कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म अमेज़न, फ्लिपकार्ट से भी खरीदा जा सकेगा। सेल 3 अप्रैल से शुरू होगी। इस फोन में फैंटेसी पर्पल, मिंट ग्रीन, इंक ब्लैक और शैम्पेन गोल्ड शेड्स दिए गए हैं।

टेक्नो स्पार्क 50 5जी स्पेसिफिकेशन
टेक्नो स्पार्क 50 5जी फोन में 6.78 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। यह 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें 720 x 1576 पिक्सल रिजॉल्यूशन मिलता है। फोन में 560 निट्स की ब्राइटनेस दी गई है। यह 240 हर्ट्ज टच सैम्पलिंग रेट के साथ आता है।

स्पार्क 50 5जी फोन में ऑक्टाकोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 चिपसेट लगा है। यह प्रोसेसर 6 नैनोमीटर प्रोसेस पर तैयार किया गया है। ग्राफिक्स के लिए फोन में एआरएम माली-जी57 एमसी2 जीपीयू लगा है। साथ में 6 जीबी एलपीडीडीआर4एक्स रैम और 128 जीबी यूएफएस 2.2 स्टोरेज दी गई है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन एंड्रॉयड 16 आधारित हाईओएस 16 पर रन करता है।

कैमरा के लिए रियर में 50 मेगापिक्सल एफ/1.85 अपर्चर मेन लेंस दिया गया है जिसके साथ में एलईडी फ्लैश भी मिलता है। फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। फोन में कंपनी ने साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट की सुरक्षा दी है। यह फोन डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस के लिए आईपी64 प्रो रेटिंग के साथ आता है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस, ग्लोनास, गैलीलियो, क्यूजेडएसएस, यूएसबी टाइप-सी जैसे फीचर्स हैं। साथ में 3.5 मिमी ऑडियो जैक भी दिया गया है।

टेक्नो स्पार्क 50 5जी में 6500 एमएएच की बैटरी दी गई है जिसके साथ 45 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। फोन में डुअल सिम का सपोर्ट है। इसके डाइमेंशन 167.9×79.3×8.18 मिमी हैं और वजन 210 ग्राम बताया गया है।



You may also like

Leave a Comment