Saturday, July 11, 2026 |
Home Tech World7 अप्रैल को लॉन्च होगा OnePlus Nord 6: 9000mAh बैटरी और 165FPS गेमिंग पर फोकस

7 अप्रैल को लॉन्च होगा OnePlus Nord 6: 9000mAh बैटरी और 165FPS गेमिंग पर फोकस

by Business Remedies
0 comments

OnePlus जल्द ही भारत में अपना नया 5G स्मार्टफोन *OnePlus Nord 6* लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने टीजर जारी करने के बाद अब इसकी लॉन्च डेट भी कन्फर्म कर दी है। यह स्मार्टफोन भारत में 7 अप्रैल को शाम 7:00 बजे IST पर लॉन्च होगा, जहां इसके सभी स्पेसिफिकेशन्स से पर्दा उठेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी कीमत 35,000 से 40,000 रुपये के बीच रखी जा सकती है।

*दमदार परफॉर्मेंस और गेमिंग पर फोकस*
OnePlus Nord 6 में क्वालकॉम का लेटेस्ट Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट दिया जा सकता है, जो 4nm प्रोसेस पर आधारित है। इसमें 1+3+4 कोर आर्किटेक्चर और 3.2GHz तक की क्लॉक स्पीड मिलती है। ग्राफिक्स के लिए इसमें Adreno 835 GPU मिलेगा, जो हाई-एंड गेमिंग को स्मूद बनाएगा।

कंपनी इस डिवाइस को खास तौर पर गेमिंग के लिए प्रमोट कर रही है। दावा किया जा रहा है कि यह फोन BGMI, Call of Duty Mobile और Free Fire MAX जैसे पॉपुलर गेम्स में लगातार 165 FPS तक का गेमप्ले देने में सक्षम होगा, जो इस सेगमेंट में एक बड़ी बात मानी जा रही है।

*डिस्प्ले और ऑडियो एक्सपीरियंस*
फोन में 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी जाएगी, जिसमें 1800 निट्स HBM और 3600 निट्स तक की पीक HDR ब्राइटनेस मिलेगी। बेहतर साउंड के लिए इसमें इन-बिल्ट Spatial Audio बूस्टर भी दिया जाएगा। साथ ही Aqua Touch 2.0 फीचर मिलेगा, जो गीली उंगलियों के बावजूद स्क्रीन की रिस्पॉन्सिवनेस बनाए रखता है।

*9000mAh बैटरी के साथ लंबा बैकअप*
OnePlus Nord 6 की सबसे बड़ी खासियत इसकी 9000mAh की बड़ी बैटरी हो सकती है, जो सिलिकॉन-कार्बन टेक्नोलॉजी पर आधारित होगी। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी एक बार चार्ज करने पर करीब 2.5 दिन तक चल सकती है। इसके अलावा, यह लगभग 26.9 घंटे तक YouTube स्ट्रीमिंग और 60fps पर करीब 6.3 घंटे तक 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट दे सकती है।

चार्जिंग के लिए इसमें 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की संभावना है, जिससे बड़ी बैटरी को भी तेजी से चार्ज किया जा सकेगा।



You may also like

Leave a Comment