बिजनेस रेमेडीज/Jaipur/ New Delhi। Iran–Israel युद्ध से जहां Crude Oil और LPG Gas की सप्लाई बाधित होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं कई भारतीय उड़ानें रद्द होने से पर्यटन उद्योग पर काफी असर पड़ा है। Delhi, Punjab और Rajasthan से चलने वाली Flights सबसे ज्यादा प्रभावित हुई हैं, क्योंकि उन्हें लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है। इस संकट ने हवाई टिकटों की कीमतों को आम आदमी की पहुंच से बाहर कर दिया है। सबसे ज्यादा असर Middle East (UAE, Saudi Arabia, Israel, Qatar) और Europe (London, Zurich, Copenhagen) जाने वाली उड़ानों पर पड़ा है। अगर यह संघर्ष जल्द शांत नहीं हुआ, तो आने वाले दिनों में International Travel और भी महंगा और मुश्किल हो सकता है। फिलहाल सरकार और Airlines की प्राथमिकता विदेशों में फंसे भारतीयों को सुरक्षित घर वापस लाना है।
किराए में होती भारी वृद्धि
प्रमुख International Routes पर किराए में कई गुना बढ़ोतरी देखी गई है। London से Mumbai व Delhi की एक तरफा Economy Class का किराया 2.9 लाख रुपए और Business Class का किराया 9 लाख रुपए तक पहुंच गया है। कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और विमानों के बढ़ते Insurance Premium की वजह से Airlines ने Fuel Surcharge बढ़ा दिया है, जिसका सीधा असर यात्रियों की जेब पर पड़ा है।
हवाई क्षेत्र के अब भी बड़े हिस्से बंद
Iran, Iraq, Bahrain, Kuwait और Syria सहित Middle East के हवाई क्षेत्र के बड़े हिस्से अभी भी बंद हैं। Israel, UAE और Qatar के हवाई क्षेत्र में भारी प्रतिबंध जारी हैं। सीमित संख्या में Arrival और Departure की अनुमति पहले से ही उपलब्ध है। इस क्षेत्र में Missile और Drone हमले जारी हैं, जिससे Aviation के लिए High-Risk Environment बन गया है। Europe और Asia के बीच उड़ानों के लिए सामान्य Gulf Corridor प्रभावी रूप से अनुपलब्ध है। उड़ान भरने वाले विमान या तो Caucasus-Afghanistan के रास्ते उत्तर की ओर या Egypt-Saudi-Oman के रास्ते दक्षिण की ओर Divert किए जा रहे हैं।
विशेष राहत उड़ानें संचालित
भले ही नियमित उड़ानें बंद हैं, लेकिन Air India और IndiGo जैसी कंपनियां खाड़ी देशों में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए विशेष राहत उड़ानें संचालित कर रही हैं। IndiGo ने घोषणा की है कि वह प्रभावित यात्रियों को Ticket Cancel करने पर पूरा पैसा वापस देगी या उन्हें बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के दूसरी तारीख पर Flight Book करने की सुविधा देगी।
घरेलू उड़ानों पर कोई ज्यादा प्रभाव नहीं
Travel Experts का कहना है कि युद्ध की आशंका के चलते भारतीयों ने Dubai और Turkey जैसे देशों के लिए अपनी छुट्टियां रद्द कर दी हैं। लोग उन रास्तों पर सफर करने से डर रहे हैं जो युद्ध क्षेत्र के करीब हैं। हालांकि, India के भीतर यानी Domestic Flights पर इसका फिलहाल कोई खास असर नहीं देखा गया है।

