Friday, March 13, 2026 |
Home » भारत में खुदरा महंगाई दर फरवरी में 3.21 प्रतिशत रही

भारत में खुदरा महंगाई दर फरवरी में 3.21 प्रतिशत रही

फरवरी में भारत की खुदरा महंगाई दर 3.21%, जनवरी के मुकाबले बढ़ोतरी

by Business Remedies
0 comments

Business Remedies / New Delhi (IANS)। भारत में फरवरी 2026 के दौरान खुदरा महंगाई दर (Retail Inflation) बढ़कर 3.21 प्रतिशत दर्ज की गई है। यह जनवरी 2026 की 2.74 प्रतिशत की दर से 0.47 प्रतिशत अधिक है। यह जानकारी Ministry of Statistics and Programme Implementation द्वारा गुरुवार को जारी आंकड़ों में दी गई।

मंत्रालय के अनुसार फरवरी में ग्रामीण क्षेत्रों में खुदरा महंगाई दर 3.37 प्रतिशत रही, जबकि जनवरी में यह 2.73 प्रतिशत थी। वहीं शहरी क्षेत्रों में फरवरी में महंगाई दर 3.02 प्रतिशत रही, जो जनवरी में 2.75 प्रतिशत थी।

खाद्य महंगाई 3.47 प्रतिशत

फरवरी में खाद्य महंगाई दर (Food Inflation) 3.47 प्रतिशत दर्ज की गई। इसमें ग्रामीण क्षेत्रों में 3.46 प्रतिशत और शहरी क्षेत्रों में 3.48 प्रतिशत महंगाई दर्ज की गई।

जिन वस्तुओं के दाम सबसे ज्यादा घटे

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार फरवरी में सालाना आधार पर जिन पांच वस्तुओं की कीमतों में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई, उनमें शामिल हैं:

  • लहसुन (-31.09%)
  • प्याज (-28.20%)
  • आलू (-18.46%)
  • अरहर दाल (-16%)
  • लीची (-11.52%)

जिन वस्तुओं के दाम सबसे ज्यादा बढ़े

फरवरी में जिन वस्तुओं की कीमतों में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी हुई, उनमें शामिल हैं:

  • सिल्वर ज्वेलरी (160.84%)
  • गोल्ड/डायमंड/प्लेटिनम ज्वेलरी (48.16%)
  • कोपरा (46.16%)
  • टमाटर (45.29%)
  • फूलगोभी (43.77%)

अलग-अलग श्रेणियों में महंगाई दर

फरवरी के दौरान विभिन्न श्रेणियों में महंगाई दर इस प्रकार रही:

  • फूड एंड बेवरेज – 3.35%
  • पान और तंबाकू – 3.49%
  • कपड़े और जूते – 2.81%
  • हाउसिंग, पानी, बिजली, गैस और अन्य ईंधन – 1.52%
  • एजुकेशन सर्विसेज – 3.33%

इन राज्यों में रही सबसे अधिक महंगाई

50 लाख से अधिक आबादी वाले राज्यों में फरवरी के दौरान सबसे अधिक महंगाई इन राज्यों में दर्ज की गई:

  • तेलंगाना – 5.02%
  • राजस्थान – 3.53%
  • केरल – 3.50%
  • आंध्र प्रदेश – 3.45%
  • पश्चिम बंगाल – 3.44%

ऐसे जुटाया जाता है महंगाई का डेटा

आधिकारिक बयान के अनुसार National Statistical Office (NSO) द्वारा महंगाई के आंकड़े तैयार किए जाते हैं। इसके लिए साप्ताहिक आधार पर फील्ड स्टाफ द्वारा व्यक्तिगत दौरों के माध्यम से सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कवर किया जाता है।

डेटा 1407 शहरी बाजारों (ऑनलाइन बाजारों सहित) और 1465 गांवों से वास्तविक समय में मूल्य जानकारी एकत्र कर तैयार किया जाता है। फरवरी 2026 के दौरान 100 प्रतिशत ग्रामीण और शहरी बाजारों से मूल्य एकत्र किए गए, जबकि बाजारवार रिपोर्टिंग ग्रामीण बाजारों में 99.89 प्रतिशत और शहरी बाजारों में 99.78 प्रतिशत रही।



You may also like

Leave a Comment