मुंबई, 1 जनवरी (IANS)। भारतीय शेयर बाजार नए साल के पहले दिन गुरुवार को करीब सपाट बंद हुआ। हालांकि, इस दौरान ऑटो, रियल्टी और मेटल स्टॉक्स में खरीदारी देखी गई। कारोबार के अंत में Sensex 32 अंक की मामूली कमजोरी के साथ 85,188.60 और Nifty 16.95 अंक की हल्की बढ़त के साथ 26,146.55 पर बंद हुआ। बाजार को ऊपर खींचने का काम ऑटो, रियल्टी और मेटल शेयरों ने किया।
Nifty Auto 1.03 प्रतिशत, Nifty Realty 0.84 प्रतिशत और Nifty Metal 0.79 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ। इसके अलावा IT, Commodities, Infra, Energy, PSE और PSU Bank Index भी हरे निशान में बंद हुए। दूसरी ओर Nifty FMCG 3.17 प्रतिशत, Nifty Consumption 0.43 प्रतिशत, Nifty Pharma 0.40 प्रतिशत और Nifty India Defence 0.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ।
Sensex पैक में NTPC, Eternal (Zomato), M&M, L&T, Power Grid, Tata Steel, Tech Mahindra, IndiGo, UltraTech Cement, Infosys, Adani Ports, HCL Tech, TCS, Kotak Mahindra Bank, Sun Pharma, Trent और HUL gainers थे। वहीं ITC, Bajaj Finance, Asian Paints, BEL, ICICI Bank, Titan और Bajaj Finserv losers रहे।
Largecap के साथ Midcap और Smallcap का प्रदर्शन मिलाजुला रहा। Nifty Midcap 100 Index 265.95 अंक या 0.44 प्रतिशत की तेजी के साथ 60,750.45 और Nifty Smallcap 100 Index 9 अंक की मामूली गिरावट के साथ 17,704.90 पर बंद हुआ।
Choice Broking में Research Analyst Akash Shah ने कहा कि भारतीय शेयर बाजार ने अपने पहले सत्र की शुरुआत सतर्क नोट के साथ की है। दिन के दौरान सूचकांकों में ऊपरी स्तरों पर consolidation देखने को मिला है। अगर Nifty आने वाले समय में 26,100 से 26,050 की रेंज में बना रहता है तो आने वाले समय में यह 26,300 तक जा सकता है। नए साल 2026 की शुरुआत भारतीय शेयर बाजार ने हरे निशान के साथ की थी। इस दौरान घरेलू बाजार के प्रमुख benchmark NSE Nifty और BSE Sensex में बढ़त देखने को मिली।

