Wednesday, March 4, 2026 |
Home » नवम्बर में व्यापार घाटा कम होकर 24.53 अरब डॉलर रह गया, निर्यात में बड़ा उछाल

नवम्बर में व्यापार घाटा कम होकर 24.53 अरब डॉलर रह गया, निर्यात में बड़ा उछाल

by Business Remedies
0 comments

Business Remedies / जयपुर। हाल ही में जारी किए गए सरकारी आंकड़ों में जानकारी सामने आई है कि भारत का वस्तु व्यापार घाटा नवम्बर माह में अक्टूबर के मुकाबले तेजी से घटा है। अक्टूबर में Trump tariff के दबाव के चलते यह 41.68 अरब डॉलर था। नवम्बर में यह कमी भारत के मजबूत export और कम किए import की वजह से हुई है। इससे business growth का संकेत मिल रहे हैं।

अमरीकी राष्ट्रपति Donald Trump ने भारत पर लागू tariff को 50 फीसदी कर दिया था, जिसका शुरुआती असर तमाम sectors पर देखने को मिला। बीते 27 August से लागू हुए Trump tariff का असर अब कम होता नजर आ रहा है। इस tariff का भारत की economy पर कोई असर नहीं दिख रहा है। नवम्बर माह में भारतीय exporters ने भी दम दिखाया है। महीने में भारतीय export के आंकड़े में बड़ा उछाल देखने को मिला। साथ ही import में भी गिरावट दर्ज की गई है। Trump tariff के बावजूद भारत का व्यापार घाटा बीते महीने कम हुआ है। America की ओर से लगाए गए 50 फीसदी tariff के बावजूद भारत ने कमाल किया है।

व्यापार घाटा कम हुआ

बीते नवम्बर में export में इजाफा होने से भारत का व्यापार घाटा कम हुआ है। व्यापार घाटे में ये गिरावट engineering goods, electronics और gems and jewellery sector के अच्छे प्रदर्शन से आई है। नवम्बर में भारत का व्यापार घाटा कम होकर 24.53 अरब डॉलर रह गया है, जबकि एक साल पहले ये आंकड़ा 31.93 अरब डॉलर था। हाल ही में जारी आंकड़ों से पता चलता है कि भारत का वस्तु व्यापार घाटा नवम्बर में अक्टूबर के मुकाबले तेजी से घटा है। अक्टूबर में tariff के दबाव के बीच ये 41.68 अरब डॉलर था। trade deficit में गिरावट व भारत के मजबूत export और कम किए गए import के कारण business growth का संकेत देता है।

सितंबर-अक्टूबर में दिखा ट्रंप टैरिफ का असर

America की ओर से भारत पर पहले 25 फीसदी tariff लगाया गया था और इसके बाद Trump ने भारत पर Russian oil और weapons की खरीद, Ukraine war में Vladimir Putin की आर्थिक मदद करने का आरोप लगाते हुए इसे दोगुना कर 50 फीसदी कर दिया था। September और October में export पर इसका बड़ा विपरीत असर देखने को मिला था, लेकिन भारत की तगड़ी strategy ने tariff के असर को कमजोर कर दिया।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक नवम्बर में हुए export ने इस साल October में हुए नुकसान की भरपाई कर दी। Report के मुताबिक, भारतीय export नवम्बर में 19.37 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 38.13 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जबकि बीते महीने भारतीय import में 1.88 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई और ये घटकर 62.66 अरब डॉलर रह गया। नवम्बर भारत के import और export के लिहाज से अच्छा रहा। service sector भी मजबूत बना रहा, अकेले भारत का America को export नवम्बर में पिछले वर्ष की तुलना में 1.3 अरब डॉलर बढ़कर 6.98 अरब डॉलर तक पहुंच गया।

अप्रैल से नवम्बर तक बढ़ा था आयात

April से November तक की अवधि में भारत के import-export के आंकड़ों पर नजर डालें, तो इस अवधि में merchandise export बढ़कर 292.07 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जबकि import बढ़कर 515.21 अरब डॉलर हो गया। इस अवधि के दौरान America को export 59.04 अरब डॉलर तक पहुंच गया, जो एक वर्ष पहले की समान अवधि में 53.01 अरब डॉलर से अधिक है। अन्य व्यापारिक साझेदारों में United Arab Emirates को भारत का export 25.49 अरब डॉलर तक पहुंच गया, जबकि import 40.81 अरब डॉलर रहा। इसके अलावा China से import बढ़कर 84.27 अरब डॉलर हो गया, जबकि Russia से import घटकर 40.81 अरब डॉलर रह गया। American tariff जैसे बाहरी झटकों से economy को बचाने के लिए केंद्र की Narendra Modi सरकार ने तमाम कदम उठाए हैं। इनमें tax cut से लेकर export incentive और labour reforms शामिल हैं। सरकार के ये कदम भारत को global trade challenges से निपटने में मदद कर रहे हैं।

  • भारत के लिए यह अच्छे संकेत हैं। विदेशों में भारत अपनी अच्छी साख बना रहा है। प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में देश प्रगति कर रहा है। आने वाले समय में भारत का export और बढ़ेगा। आने वाले budget से भी उम्मीद है कि सरकार export को बढ़ाने के लिए कुछ न कुछ scheme लेकर आएगी। American राष्ट्रपति Trump की ओर से लगाए tariff का भी असर अब कमजोर हो रहा है।
  • Suresh Agarwal, अध्यक्ष, Forti


You may also like

Leave a Comment