Business Remedies/नई Delhi। Sagarmala Finance Corporation Limited (SMFCL) देश की समुद्री ताकत को और मजबूत करने के लिए चालू वित्त वर्ष में banks, financial institutions और bonds के जरिए 8,000 करोड़ रुपये जुटाएगी। SMFCL को पहले Sagarmala Development Company Limited के नाम से जाना जाता था। यह India की पहली समुद्री क्षेत्र विशिष्ट non-banking financial company है।
SMFCL ने बयान में कहा कि हाल ही में आयोजित annual general meeting में company के निदेशक मंडल ने चालू वित्त वर्ष में 8,000 करोड़ रुपये जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। इसके साथ ही कुल उधारी सीमा 25,000 करोड़ रुपये निर्धारित करने को भी स्वीकृति दी गई।
Sagarmala Finance ने बयान में कहा, “इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए SMFCL विभिन्न banks और financial institutions से तथा bonds के माध्यम से संसाधन जुटाने की योजना के अनुसार धन एकत्र करेगी और जल्द ही loan वितरण शुरू करेगी।”

