Saturday, July 4, 2026 |
Home Banking and InsuranceIMF द्वारा GDP वृद्धि दर अनुमान बढ़ाना, PM Modi के नेतृत्व में भारत के मजबूत विकास का प्रतीक : Piyush Goyal

IMF द्वारा GDP वृद्धि दर अनुमान बढ़ाना, PM Modi के नेतृत्व में भारत के मजबूत विकास का प्रतीक : Piyush Goyal

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/नई दिल्ली/आईएएनएस  केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री Piyush Goyal ने बुधवार को कहा कि वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत की जीडीपी वृद्धि दर पर International Monetary Fund (IMF) द्वारा किया गया नवीनतम सुधार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के तेज और मजबूत विकास को दिखाता है। राष्ट्रीय राजधानी में एक कार्यक्रम के दौरान गोयल ने कहा कि भारत के लिए यह गर्व की बात है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश तेज गति से प्रगति कर रहा है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि IMF के नवीनतम अनुमानों के अनुसार भारत की विकास दर चालू वित्त वर्ष में 6.6 प्रतिशत तक पहुंच जाएगी, जो पहले के 6.4 प्रतिशत के अनुमान से अधिक है। मुझे विश्वास है कि वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में 7.8 प्रतिशत की जीडीपी वृद्धि दर आगे भी जारी रहेगी और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था बना रहेगा। इसके अलावा, IMF के अनुसार, इस वर्ष वैश्विक विकास दर 3.2 प्रतिशत रहेगी, जबकि पिछले वर्ष यह 3.3 प्रतिशत थी। गोयल ने कहा, ‘भारत की विकास दर इससे लगभग दोगुनी होगी।’
IMF  ने भारत के निर्यात पर अमेरिका द्वारा टैरिफ लगाने के बावजूद, वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि अनुमान को पहले के 6.4 प्रतिशत से बढ़ाकर 6.6 प्रतिशत कर दिया है। आईएमएफ ने अपने वल्र्ड इकोनॉमिक आउटलुक में कहा कि वृद्धि दर में इजाफा पहली तिमाही में अर्थव्यवस्था के मजबूत प्रदर्शन के कारण किया गया है। वित्त वर्ष 2025-26 की अप्रैल-जून तिमाही में, भारत कम से कम एक वर्ष में सबसे तेज गति से बढ़ा, मजबूत निजी खपत के दम पर जीडीपी विकास दर 7.8 प्रतिशत दर्ज की गई थी।
सरकार द्वारा व्यापक जीएसटी सुधारों को लागू करने और उपभोक्ता वस्तुओं एवं सेवाओं पर कर दरों में कमी के साथ, घरेलू मांग में और तेजी आने की उम्मीद है। इससे अमेरिकी टैरिफ वृद्धि के कारण भारतीय वस्तुओं की बाहरी मांग पर पड़े नकारात्मक प्रभाव की भरपाई होने की उम्मीद है। IMF ने यह भी अनुमान लगाया है कि उभरते बाजारों और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं की वृद्धि दर 2024 में 4.3 प्रतिशत से घटकर 2025 में 4.2 प्रतिशत और 2026 में 4 प्रतिशत हो जाएगी। जीएसटी 2.0 सुधारों पर, गोयल ने कहा कि जीएसटी दरों में कमी की घोषणा के बाद, लोग ज्यादा से ज्यादा खरीदारी कर रहे हैं।



You may also like

Leave a Comment