Thursday, July 23, 2026 |
Home Metro City Specialकेंद्रीय वन मंत्री ने किया नमोवन बायोडायवर्सिटी पार्क के रिनोवेशन व विकास कार्यों का लोकार्पण

केंद्रीय वन मंत्री ने किया नमोवन बायोडायवर्सिटी पार्क के रिनोवेशन व विकास कार्यों का लोकार्पण

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज़/जयपुर। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव एवं वन राज्य मंत्री संजय शर्मा ने रविवार को अलवर जिले में प्रतापबंध स्थित ‘नमोवन बायोडायवर्सिटी पार्क’ के 68 लाख रूपये राशि से हुए रिनोवेशन और विकास कार्यों का लोकार्पण किया।
केंद्रीय वन मंत्री यादव ने कहा कि अलवर में पर्यटन के विकास की असीम संभावनाएं हैं। इसके लिए समन्वित प्रयास कर अलवर को विश्व पर्यटन पटल पर अंकित करने का प्रयास किया जाएगा। अलवर में नाइट ट्यूरिज्म का विषय हो या सरिस्का, महाराजा भर्तृहरि धाम के विकास का विषय हो या अलवर टाइगर मैराथन के माध्यम से अलवर को प्रमोट करने का विषय हो इन सब पर गंभीरता से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता में यहां के नागरिकों को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए शासन व प्रशासन की स्वच्छता की मुहिम में आगे बढकर सहभागी बनने की महती आवश्यकता है। उन्होंने अलवर शहर व आसपास में ईको ट्यूरिज्म के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिये तथा पशु-पक्षियों के लिए भी शहर के आसपास रेस्क्यू सेंटर के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिये।
वन राज्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि अलवर जिले की प्रकृति की सुषमा अनुपम है। यहां वन, पर्वत, नदी, झील सहित ऐतिहासिक स्थल प्रचुर मात्रा में है। उन्होंने कहा कि अलवर के वन क्षेत्र को और सुन्दर स्वरूप देकर ईको ट्यूरिज्म को बढावा देने के लिए नगर वन, मातृ वन, बायोलॉजिकल पार्क एवं नमोवन बायोडायवर्सिटी पार्क को सुन्दर स्वरूप प्रदान किया जा रहा है। साथ ही यहां तारामंडल का निर्माण होगा व अलवर शहर में शीघ्र ही नाइट ट्यूरिज्म शुरू होगा तथा हमारे ऐतिहासिक स्थलों का भी सौन्दर्यकरण व जीर्णोद्धार का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नमोवन बायोडायवर्सिटी पार्क में ग्राम वन विकास समिति के माध्यम से कैफेटेरिया खुलवाया जाएगा।



You may also like

Leave a Comment