Saturday, July 25, 2026 |
Home EducationO.P. Jindal Global University को house of lords london में ग्लोबल क्यूएस 5-स्टार उत्कृष्टता सम्मान मिला

O.P. Jindal Global University को house of lords london में ग्लोबल क्यूएस 5-स्टार उत्कृष्टता सम्मान मिला

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/ लंदन/आईएएनएस लंदन स्थित ऐतिहासिक हाउस ऑफ लॉर्ड्स, पैलेस ऑफ वेस्टमिंस्टर में 24 सितंबर को आयोजित विशिष्ट इंडिया-यूके राउंडटेबल ‘द इनोवेशन कॉरिडोर: UK-India Hire Education के दौरान O.P. Jindal Global University (JJU) को प्रतिष्ठित ग्लोबल क्यूएस 5 स्टार रेटिंग सर्टिफिकेट प्रदान किया गया।
यह सम्मान जेजीयू के कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) सी. राज कुमार को क्यूएस की सीईओ जेसिका टर्नर द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर द लॉर्ड पटेल ऑफ ब्रैडफोर्ड ओबीई, डॉ. अश्विन फर्नांडिस (रीजनल डायरेक्टर, क्यूएस), डॉ. पंकज मित्तल (महासचिव, भारतीय विश्वविद्यालय संघ) और प्रोफेसर पद्मनाभ रामानुजम (डीन, एकेडमिक गवर्नेंस, जेजीयू) सहित 25 से अधिक ब्रिटेन और भारत के प्रमुख विश्वविद्यालयों के कुलपति और अध्यक्ष उपस्थित रहे। क्यूएस स्टार्स प्रणाली 50 से अधिक मानकों पर विश्वविद्यालयों का मूल्यांकन करती है। जेजीयू को शिक्षण, ऑनलाइन लर्निंग, रोजगारपरकता, कला एवं संस्कृति, सततता, सुशासन, शोध और विधि एवं विधिक अध्ययन जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मान्यता दी गई। यह उपलब्धि जेजीयू की वैश्विक पहचान को दोहराती है, जो एक समग्र, विश्वस्तरीय उच्च शिक्षा संस्थान है और नवाचार, गुणवत्ता तथा अंतरराष्ट्रीय सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है। ऐसे ऐतिहासिक स्थल पर यह सम्मान प्राप्त करना न केवल जेजीयू की उपलब्धियों का प्रतीक है, बल्कि भारत-यूके शैक्षणिक संबंधों को मजबूत करने और उच्च शिक्षा के वैश्विक भविष्य को आकार देने में इसकी भूमिका को भी रेखांकित करता है। ग्लोबल क्यूएस स्टार्स रेटिंग 2025 में O.P. Jindal Global University को कुल मिलाकर 5-स्टार उत्कृष्ट रेटिंग प्रदान की गई है। यह वैश्विक प्रणाली विश्वविद्यालयों को शिक्षण, शोध, रोजगारपरकता, सुशासन, सततता आदि विभिन्न आयामों पर परखती है। इस अवसर पर जेजीयू के चांसलर एवं संरक्षक नवीन जिंदल ने कहा कि यह गौरवपूर्ण मान्यता भारत में एक विश्वस्तरीय संस्थान बनाने के हमारे दृष्टिकोण को प्रतिबिंबित करती है। यह उत्कृष्टता, नवाचार और वैश्विक सहभागिता के प्रति जेजीयू की प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है, जो हमारे राष्ट्र की आकांक्षाओं से गहराई से जुड़ी हैं। प्रोफेसर (डॉ.) सी. राज कुमार, संस्थापक कुलपति, जेजीयू ने कहा कि यह उपलब्धि हमारी ताकतों की व्यापकता और हमारे अकादमिक इकोसिस्टम की समग्र प्रकृति को रेखांकित करती है।

 



You may also like

Leave a Comment