Thursday, July 16, 2026 |
Home Corporate World‘Current Infraproject Limited’ जेवीवीएनएल की 22.86 करोड़ रुपए की एवं जेडीवीवीएनएल की 32.03 करोड़ रुपए की ईपीसी परियोजना में एल-1 बोलीदाता के रूप में उभरी

‘Current Infraproject Limited’ जेवीवीएनएल की 22.86 करोड़ रुपए की एवं जेडीवीवीएनएल की 32.03 करोड़ रुपए की ईपीसी परियोजना में एल-1 बोलीदाता के रूप में उभरी

by Business Remedies
0 comments
'Current Infraproject Limited' emerged as L-1 bidder in Rs. 22.86 crore EPC project of JVVNL and Rs. 32.03 crore EPC project of JDVVNL

जयपुर। जयपुर आधारित ‘करंट इंफ्राप्रोजेक्ट लिमिटेड’ (सीआईपीएल) विभिन्न प्रकार की ईपीसी परियोजनाओं को विशेषज्ञता के साथ पूर्ण करने वाली प्रमुख कंपनी है। कंपनी ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि कंपनी राजस्थान की जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (जेवीवीएनएल) द्वारा आमंत्रित निविदा के लिए 1 सितंबर 2025 को वित्तीय बोली में एल-1 बोलीदाता के रूप में उभरी है। इस निविदा के तहत कंपनी को राजस्थान राज्य के जयपुर डिस्कॉम के कोटपुतली सर्किल में 11 केवी मिश्रित फीडरों के पृथक्करण हेतु ईपीसी परियोजना में पुनर्निर्मित सुधार आधारित और परिणामों से जुड़ी वितरण क्षेत्र योजना (आरडीएसएस) के अंतर्गत टर्नकी आधार पर टीएन-608 के अनुसार काम करना होगा। इस निविदा का मूल्य 22.86 करोड़ रुपए है। इस परियोजना के पूरे होने की अवधि निविदा की दिनांक से 15 महीने है। इसके अलावा कंपनी राजस्थान के जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (जेडीवीवीएनएल) द्वारा आमंत्रित निविदा के लिए 4 सितंबर 2025 को वित्तीय बोली खोलने में एल-1 बोलीदाता के रूप में उभरी है।

इस निविदा के तहत कंपनी को जोधपुर डिस्कॉम के फलोदी जिले में आरडीएसएस योजना के अंतर्गत टर्नकी आधार पर घरों (परिवारों) और सार्वजनिक संस्थानों (डीए-जेजीयूए सहित) का विद्युतीकरण कार्य करना होगा। इस परियोजना के पूरे होने की अवधि निविदा की दिनांक से 12 महीने है।

कारोबारी गतिविधियां: 2013 में स्थापित, करंट इंफ्राप्रोजेक्ट्स लिमिटेड (CIPL) एक इंफ्रास्ट्रक्चर और नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी है जो सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और जल इंजीनियरिंग सेवाएँ प्रदान करती है। कंपनी इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण (ईपीसी) सेवाओं में विशेषज्ञता रखती है और सौर, विद्युत, जल और सिविल ईपीसी अनुबंधों में व्यापक समाधान प्रदान करती है, जिसमें आंतरिक कार्य और रोड़ फर्नीचर शामिल हैं। कंपनी मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और प्लंबिंग (एमईपी) प्रणालियों में विशिष्ट इंजीनियरिंग परामर्श और परियोजना प्रबंधन परामर्श (पीएमसी) सेवाएँ प्रदान करती है।

कंपनी याहवी द फार्महाउस नामक एक फार्महाउस संपत्ति को पट्टे पर देकर आतिथ्य सेवाएँ भी प्रदान करती है। कंपनी भारत के 12 राज्यों में कार्यरत है। 31 जुलाई, 2025 तक, कंपनी ने कुल 23,209.06 लाख रुपये की परियोजनाएँ पूरी कर ली हैं। 31 जुलाई, 2025 तक, कंपनी में 108 स्थायी कर्मचारी कार्यरत थे। प्रवर्तकों के अनुसार कंपनी के पास 334 करोड़ रुपए से अधिक के आर्डर हैं।



You may also like

Leave a Comment