Sunday, August 9, 2026 |
Home Corporate Worldआज खुलेगा ‘Oval Projects Engineering Limited’ का IPO

आज खुलेगा ‘Oval Projects Engineering Limited’ का IPO

निवेशक 1 सितंबर 2025 तक कर सकेंगेेंं कंपनी के आईपीओ में आवेदन

by Business Remedies
0 comments
Oval Projects Engineering Limited

बिजनेस रेमेडीज/जयपुर। त्रिपुरा के अगरतला आधारित ‘ओवल प्रोजेक्ट्स इंजीनियरिंग लिमिटेड’ ऑयल एंड गैस इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में ईपीसी व ओएंडएम सेवाएं प्रदान करने वाली प्रमुख कंपनी है। कंपनी द्वारा दीर्घकालिक कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ति हेतु बीएसई एसएमई प्लेटफार्म पर आईपीओ लाया जा रहा है। कंपनी का आईपीओ आज खुलकर १ सितम्बर को बंद होगा।

कारोबारी गतिविधियां: 2013 में स्थापित, ओवल प्रोजेक्ट्स इंजीनियरिंग लिमिटेड एक इंफ्रास्ट्रक्चर विकास कंपनी है जो पूरे देश में ऑयल एंड गैस, शहरी गैस वितरण, शहरी विकास और ऊर्जा क्षेत्रों में विशेषज्ञता रखती है। कंपनी ऑयल एंड गैस क्षेत्र में अपस्ट्रीम, मिडस्ट्रीम और डाउनस्ट्रीम गतिविधियों में विशेषज्ञता रखती है, जिसमें पाइपलाइन बिछाना, प्रसंस्करण संयंत्र, सीजीएस कार्य और बिजली संयंत्रों एवं ईपीसी परियोजनाओं के लिए संचालन एवं रखरखाव सेवाएँ शामिल हैं।

वित्तीय प्रदर्शन : वित्त वर्ष 2023 में कंपनी ने 64.09 करोड़ रुपए का राजस्व और 3.18 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ, वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 78.99 करोड़ रुपए का राजस्व और 4.40 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ और वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 103.43 करोड़ रुपए का राजस्व और 9.33 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्तीय परिणामों से स्पष्ट है कि साल दर साल कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन अच्छा होता जा रहा है। वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 9.12 फीसदी का कर पश्चात शुद्ध लाभ मार्जिन अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2025 में कंपनी की कुल असेट 156.23 करोड़ रुपए, नेटवर्थ 55.88 करोड़ रुपए, रिजर्व एवं सरप्लस 40.61 रुपए और कुल कर्ज 53.40 करोड़ रुपए दर्ज किया गया है।

आईपीओ के संबंध में जानकारी: ‘ओवल प्रोजेक्ट्स इंजीनियरिंग लिमिटेड’ का आईपीओ बीएसई एसएमई प्लेटफार्म पर आज खुलकर 1 सितम्बर 2025 को बंद होगा। कंपनी द्वारा बुक बिल्ट इश्यू प्रणाली से 10 रुपए फेसवैल्यू के 54,99,200 शेयर 80 से 85 रुपए प्रति शेयर के भाव पर जारी कर 46.94 करोड़ रुपए जुटाए जा रहे हैं। आईपीओ का मार्केट लॉट साइज 1600 शेयरों का है और रिटेल निवेशकों को कम से कम 2 लॉट के लिए आवेदन करना होगा। आईपीओ का प्रबंधन प्रमुख लीड मैनेजर कंपनी एसएमसी कैपिटल्स लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।
नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।



You may also like

Leave a Comment