Saturday, July 18, 2026 |
Home AutomobileMG Motor India ने जयपुर में MG Saisum Motors का दूसरा शोरूम खोला

MG Motor India ने जयपुर में MG Saisum Motors का दूसरा शोरूम खोला

by Business Remedies
0 comments

जयपुर, एमजी मोटर इंडिया ने जयपुर के विश्वकर्मा इंडस्ट्रियल एरिया में अपने डीलर एमजी साईसुम मोटर्स का दूसरा अत्याधुनिक शोरूम लॉन्च किया। इस नए उद्घाटन के साथ एमजी के जयपुर में 7 और राजस्थान में 20 टचप्वाइंट्स हो गए हैं। आधुनिक और शहरी कार खरीदारों की प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया यह शोरूम एमजी के “इमोशनल डाइनैमिकिज़्म” डिज़ाइन सिद्धांतों पर आधारित है। शोरूम में अत्याधुनिक सर्विस फैसिलिटी मौजूद है और वर्कशॉप विश्वकर्मा इंडस्ट्रियल एरिया में ही स्थित है।

MG motorsइस अवसर पर साईसुम एमजी मोटर इंडिया के प्रतिनिधि श्री अभिषेक मल्होत्रा, श्री सुधीर कुमार और श्री नितिन जगोटा उपस्थित रहे। साथ में एमजी साईसुम मोटर्स की ओर से डीलर प्रिंसिपल श्री साई गिरिधर, श्री सुमित बांगा और श्री सैयाँश बांगा भी मौजूद रहे। एमजी मोटर इंडिया के अनुसार, यह विस्तार ‘एमजी 2.0’ के तहत नेटवर्क विस्तार की दिशा में एक अहम कदम है। वर्तमान में एमजी भारत के 170 शहरों में 400 से अधिक टचप्वाइंट्स के साथ 85% कवरेज रखता है। कंपनी का लक्ष्य इस वर्ष 100 नए टचप्वाइंट्स—विशेषकर टियर-3 और टियर-4 शहरों में—स्थापित करने का है।

डीलर प्रिंसिपल श्री साई गिरिधर ने कहा, “हम एमजी के तकनीकी रूप से उन्नत उत्पादों और कस्टमर सेंट्रिक दृष्टिकोण के साथ ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने और सर्वश्रेष्ठ सेवा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।



You may also like

Leave a Comment