Wednesday, March 11, 2026 |
Home » एआई में दक्ष सबसे बड़ी स्कूली छात्र आबादी के साथ विश्व का नेतृत्व करना है भारत का लक्ष्य : जयन्त चौधरी

एआई में दक्ष सबसे बड़ी स्कूली छात्र आबादी के साथ विश्व का नेतृत्व करना है भारत का लक्ष्य : जयन्त चौधरी

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज/नई दिल्ली। आने वाले छह महीनों में भारत की स्कूल जाने वाली युवा पीढ़ी एक वैश्विक संदेश देने को तैयार है कि हम दुनिया के सबसे बड़े ऐसे नेटवर्क का हिस्सा हैं जहाँ न सिर्फ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की जानकारी दी जा रही है, बल्कि हमारे छात्र उसे सक्रिय रूप से इस्तेमाल और लागू भी कर रहे हैं।
हम ऐसा भविष्य गढ़ रहे हैं जो साहसी है, तकनीक में दक्ष है और नेतृत्व के लिए पूरी तरह तैयार है।” यह बात भारत सरकार के कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं शिक्षा राज्य मंत्री जयन्त चौधरी, ने कही। वे इंडिया स्किल मिशन की 10वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित भारत स्किलनेक्स्ट 2025 कार्यक्रम में भारत मंडपम, नई दिल्ली में बोल रहे थे। इस विशेष आयोजन में मिशन की उपलब्धियों को रेखांकित किया गया और भारत के स्किलिंग ईकोसिस्टम के लिए एक भविष्यवादी रोडमैप प्रस्तुत किया गया। माननीय राज्य मंत्री, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय जितिन प्रसाद ने कहा कि “यह स्पष्ट है कि कौशल विकास केवल एक प्राथमिकता नहीं, बल्कि भारत के परिवर्तन की चाबी है। ” माननीय राज्य मंत्री, शिक्षा मंत्रालय डॉ. सुकांत मजूमदार ने कहा कि “कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय, शिक्षा मंत्रालय, राज्य सरकारों, शिक्षाविदों और उद्योग जगत के साथ मिलकर, हम ‘कौशल भारत’ से ‘विकसित भारत’ की ओर मजबूत कदम बढ़ा रहे हैं।”



You may also like

Leave a Comment