Sunday, July 12, 2026 |
Home Metro City Specialरोजगार सहायता शिविर में 2696 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

रोजगार सहायता शिविर में 2696 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

by Business Remedies
0 comments

बिज़नेस रेमेडीज/जयपुर। ईएआर व राजस्थान सरकार के श्रम एवं रोजगार विभाग की ओर से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), गुढ़ामालानी में एक दिवसीय रोजगार सहायता शिविर का आयोजन किया गया। इस मेले में 7.5 हजार से अधिक युवाओं ने पंजीकरण कराया। जिनमें से 2696 योग्य अभ्यर्थियों का विभिन्न कंपनियों की ओर से चयन किया गया।
मुख्य अतिथि उद्योग एवं वाणिज्य राज्य मंत्री के.के. विश्नोई ने चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंप और नगर पालिका की ओर से शहरी रोजगार गारंटी योजना के तहत जॉब कार्ड वितरित किए गए। मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य हर हाथ को काम देना है। ऐसे आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ युवाओं को अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने मुख्य आयोजक ईएआर के अध्यक्ष एन. के. जैन व ईएआर जॉब्स पॉइंट की चेयरमैन पूजा गुप्ता को धन्यवाद देते हुए गुढ़ामालानी में पहले रोजगार मेले की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की और राज्य के अन्य हिस्सों में भी ऐसे आयोजनों की योजना का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में सिवाना विधायक हमीर सिंह भायल, जिला कलैक्टर टीना डाबी, पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीणा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवि कुमार, एसडीएम केशव कुमार मीणा, ईओ सुरेश जीनगर, डिप्टी सुखाराम विश्नोई, थानाधिकारी देवीचंद ढाका, चेनपुरा गोशाला के महंत सनातन महाराज, गौ सेवक महंत स्वामी महेश जोशी, एम्प्लॉयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार कुमार जैन, प्लेसमेंट एक्सपर्ट पूजा गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष भरत मोदी, रोजगार विभाग के निदेशक धर्मपाल मीणा, अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजेंद्र सिंह चांदावत सहित कई लोग उपस्थित रहे। संगठन के चेयरमैन नरेंद्र कुमार जैन ने बताया कि यह मेला युवाओं के लिए सुनहरा अवसर साबित हुआ। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य युवाओं को उनकी योग्यता के अनुरूप रोजगार दिलाना है। हमारा संगठन 1964 से कार्यरत है और अब तक 15 हजार से अधिक युवाओं को बिना सरकारी सहायता के रोजगार उपलब्ध करा चुका है। गुढ़ामालानी में यह संगठन का पांचवां मेला था।



You may also like

Leave a Comment