Tuesday, July 7, 2026 |
Home Banking and InsuranceFranklin Templeton ने लॉन्च किया Franklin India Multi Asset Allocation Fund

Franklin Templeton ने लॉन्च किया Franklin India Multi Asset Allocation Fund

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/मुंबई Franklin Templeton (India) ने  Franklin India Multi Asset Allocation Fund (FIMAAF) के शुभारंभ की घोषणा की। यह एक ओपन-एंडेड मल्टी एसेट एलोकेशन फंड है जो इक्विटी, डेट और कमोडिटीज में निवेश करता है। यह फंड सक्रिय रूप से मैनेज किया जाएगा और इसका उद्देश्य लंबी अवधि में पूंजी में वृद्धिकरना है। इसमें लार्ज, मिड और स्मॉल कैप सेगमेंट में ग्रोथ और वैल्यू स्ट्रैटेजी के मिश्रण के साथ-साथ डेट, मनी मार्केट इंस्ट्रूमेंट्स और कमोडिटीज में निवेश शामिल होगा। न्यू फंड ऑफर (हृस्नह्र) 11 जुलाई 2025 से खुलेगा और 25 जुलाई 2025 तक चलेगा, जिसमें यूनिट्स ?10 प्रति यूनिट की कीमत पर उपलब्ध होंगी।
लॉन्च पर Franklin Templeton India के प्रेसिडेंट अविनाश सत्वालकर ने कहा, कि इस फंड का लॉन्च हमारे ग्राहकों की प्राथमिकताओं, लक्ष्यों और चुनौतियों को समझने और उन्हें लंबी अवधि के वित्तीय उद्देश्यों से मेल खाने वाले समाधान देने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। FIMAAF एक लचीली एलोकेशन स्ट्रैटेजी अपनाता है जो इक्विटी, फिक्स्ड इनकम और कमोडिटीज के विशिष्ट रिस्क-रिटर्न प्रोफाइल का लाभ उठाने के लिए डिजाइन की गई है। मौजूदा अस्थिर माहौल में, जहां इक्विटी वैल्यूएशन ऊंचे हैं और बॉन्ड यील्ड्स स्थिर हो रहे हैं, ऐसे में गोल्ड जैसी कमोडिटीज के साथ इन एसेट क्लासेस का संयोजन बेहतर रिस्क-एडजस्टेड रिटर्न दे सकता है। उन्होंने आगे कहा कि हम दृढ़ता से मानते हैं कि एफआईएमएएएफ, हमारे ग्लोबल मॉडल से निर्देशित होकर — जो मैक्रोइकोनॉमिक इंडिकेटर्स को पोर्टफोलियो मैनेजर्स की क्वालिटेटिव इनसाइट्स से जोड़ता है — हमारे ग्राहकों के लिए एक प्रभावशाली इन्वेस्टमेंट सॉल्युशन साबित हो सकता है। फंड की निवेश रणनीति पर, फ्रैंकलिन टेम्पलटन के चीफ इन्वेस्टमेंट ऑफिसर -(इमर्जिंग मार्केट्स इक्विटी – इंडिया) जानकीरमन आर ने कहा, कि इक्विटी निवेश पोर्टफोलियो वृद्धि के लिए आवश्यक हैं, लेकिन इनमें स्वाभाविक रूप से अस्थिरता और समय-समय पर गिरावट होती है। भारत के लिए हमारा लंबी अवधि का दृष्टिकोण सकारात्मक है, लेकिन निकट भविष्य में बाजार पर प्रभाव डालने वाले कुछ कारक हैं -जैसे कि सीमित आय वृद्धि, ऊंचे वैल्यूएशन और जियो-पॉलिटिकल रिस्क। ऐसे में डेट और गोल्ड जैसे अन्य एसेट क्लासेज में एक्सपोजर पोर्टफोलियो को अस्थिरता और गिरावट से बचाने में मदद कर सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए हम एक ऐसा फंड पेश कर रहे हैं जो कई एसेट क्लासेज में विविधता लाता है। इक्विटी एलोकेशन के लिए एफआईएमएएएफ एक बॉटम-अप क्यूजीएसवी (क्तत्रस्ङ्क) फ्रेमवर्क (क्वालिटी, ग्रोथ, सस्टेनेबिलिटी और वैल्यूएशन) का उपयोग करता है और सेक्टरों और मार्केट कैप में अच्छी तरह से विविध रणनीति अपनाता है।
फ्रैंकलिन टेम्पलटन के सीआईओ- इंडिया फिक्स्ड इनकम, राहुल गोस्वामी ने कहा, कि पिछले 20 वर्षों में टॉप-परफॉर्मिंग एसेट क्लास समय-समय पर इक्विटी, फिक्स्ड इनकम और कमोडिटीज के बीच बदलता रहा है। इस कारण समय के अनुसार इन तीनों में संतुलित एलोकेशन वाला पोर्टफोलियो निवेशकों को कम जोखिम के साथ विकास का अच्छा अवसर दे सकता है। डेट हिस्से का लक्ष्य सुरक्षा, तरलता और रिटर्न में संतुलन बनाए रखना है, जिसे पोर्टफोलियो मैच्योरिटी को एक्टिव रूप से मैनेज करके हासिल किया जाएगा।
NFO की विशेषताएं :
फंड का विवरण : हाइब्रिड – मल्टी एसेट एलोकेशन
योजना का प्रकार : एक ओपन-एंडेड योजना जो इक्विटी, डेट और कमोडिटीज में निवेश करती है
निवेश उद्देश्य : इस योजना का उद्देश्य इक्विटी व उससे संबंधित साधनों, डेट और मनी मार्केट इंस्ट्रूमेंट्स तथा कमोडिटीज में निवेश कर दीर्घकालिक पूंजी वृद्धि प्राप्त करना है। हालांकि, इस उद्देश्य को पूरा किया जाएगा, इसकी गारंटी नहीं दी जा सकती।
NFO की तारीखें : 11 जुलाई, -25 जुलाई, 2०२५
सतत बिक्री और फिर से खरीदने के लिए स्कीम फिर से ओपन होगी : 4 अगस्त, 2025
प्रबंधन द्वारा : जानकीरमन रेंगाराजू, राजस के, रोहन मारू, पल्लब रॉय, संदीप मनम (डेडिकेटेड फॉरेन फंड मैनेजर)
न्यूनतम राशि: सबस्क्रिप्शन नई खरीद -रुपये 5,000/-. अतिरिक्त खरीद- रुपये 1,000/-. रीडम्प्शन: रुपये 1,000/-. ऊपर उल्लेखित न्यूनतम राशि से अधिक सदस्यता और रीडम्प्शन के लिए राशि 1 रुपये के गुणकों में कोई भी राशि हो सकती है।



You may also like

Leave a Comment