बिजनेस रेमेडीज/नई दिल्ली। स्मार्टफोन की दुनियां में टेक्नो लगातार नए मानक स्थापित कर रहा है। यह एक ऐसा ग्लोबल स्मार्टफोन ब्रांड है, जो नई टेक्नोलॉजी और किफायती कीमत का बेहतर संतुलन बनाने के लिए जाना जाता है। अब यह अपना नया फोन स्पार्क गो 2 एक जुलाई से बाजार में उतारा। शुरुआत में ही अपने दमदार फीचर्स के कारण चर्चा में आए इस फोन को अब बाजार में उतारने के लिए पूरी तरह तैयार कर लिया गया है। यह फोन एंट्री-लेवल सेगमेंट में फ्लैगशिप जैसी फील लेकर आ रहा है और साथ ही यह मोबाइल की दुनियां पर राज करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। सिर्फ 6,999 रूपये में टेक्नो स्पार्क गो 2 सुनने में तो आम फोन जैसा लगता है, लेकिन इसमें बड़े लेवल के फीचर्स छिपे हुए हैं। इसकी सबसे खास अपग्रेड है, एला, टेक्नो का अपना एआई असिस्टेंट, जो सिर्फ बात नहीं करती, बल्कि कंटेंट को दोबारा लिखती है, तस्वीरें बनती है, गणित के सवाल हल करती है और कई भारतीय भाषाओं को भी समझती है। यानी यह फोन वाकई में हर किसी के लिए स्मार्ट है। यह फोन चार शानदार रंगों—इंक ब्लैक, वील व्हाइट, टाइटेनियम ग्रे और टर्काइॅज़ ग्रीन में उपलब्ध है, जो प्रीमियम लुक देता है, वो भी बिना किसी समझौते के।
इसमें 6.67 इंच का पंच-होल एचडी+ डिस्प्ले है, जिसमें 120एचजेड का रिफ्रेश रेट मिलता है, जो इस कीमत में मिलना बहुत ही मुश्किल है। यह फोन रोज़ाना स्क्रॉल करने वालों और वेब सीरीज़ या वीडियो देखने वालों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। असल जिंदगी की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया स्पार्क गो 2 एक दमदार और भरोसेमंद फोन है। इसमें आईपी64 डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंस है, जो इसे धूल और पानी से सुरक्षित रखता है। साथ ही, इसे एसजीएस द्वारा 4 साल तक बिना लैग के चलने की गारंटी भी मिली है, जिससे यह और भी भरोसेमंद बन जाता है।
इतना ही नहीं, इस फोन में एक खास फीचर है, फ्री लिंक ऐप, जिसकी मदद से यूजऱ बिना मोबाइल सिग्नल के भी कॉल कर सकते हैं। यह ऐप स्पार्क गो 2 और पोवा सीरीज़ के डिवाइसेज़ के बीच आसानी से काम करता है। इस फोन में 4जी कैरियर एग्रीगेशन 2.0, लिंकबूमिंग टेक्नोलॉजी, 5000 एमएएच की बड़ी बैटरी और 15वॉट फास्ट चार्जिंग जैसे दमदार फीचर्स दिए गए हैं। यानी कीमत के मुकाबले यह फोन कहीं ज्यादा ताकतवर परफॉर्मेंस देता है।

