बिजनेस रेमेडीज/जयपुर। उत्तराखंड के देहरादून आधारित ‘नीतू योशी लिमिटेड’ विभिन्न ग्रेड के फेरस मेटालर्जिकल उत्पादों का निर्माण करने वाली प्रमुख कंपनी है। कंपनी द्वारा बीएसई एसएमई प्लेटफार्म पर नई विनिर्माण सुविधा की स्थापना और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ति हेतु आईपीओ लाया जा रहा है। बिजनेस रेमेडीज की टीम ने कंपनी के प्रोस्पेक्ट्स से कंपनी की कारोबारी गतिविधियों के संबंध में जानकारी हासिल की है।
कारोबारी गतिविधियां: फरवरी 2020 में निगमित, नीतू योशी लिमिटेड फेरस मेटालर्जिकल उत्पादों के विभिन्न ग्रेडों में अनुकूलित उत्पादों के निर्माण के व्यवसाय में लगी हुई है। कंपनी 0.2 किलोग्राम से लेकर 500 किलोग्राम तक के माइल्ड स्टील, स्फेरॉयडल ग्रेफाइट आयरन, कास्ट आयरन और मैंगनीज स्टील का उत्पाद पोर्टफोलियो पेश करती है। यह कंपनी भारतीय रेलवे के लिए क्रष्ठस्ह्र प्रमाणित विक्रेता है। कंपनी मानक और अनुकूलित उत्पादों की एक विस्तृत श्रृंखला पेश करती है, जो मुख्य रूप से भारतीय रेलवे को ब्रेकिंग सॉल्यूशन, सस्पेंशन, प्रोपल्शन एड्स और ट्रेनों के लिए कपलिंग अटैचमेंट जैसे महत्वपूर्ण घटकों की सेवा प्रदान करती है। कंपनी उत्तराखंड में 7,173 वर्ग मीटर में फैली एक विनिर्माण सुविधा संचालित कर रही है, जो रणनीतिक रूप से मिश्र धातु आपूर्तिकर्ताओं के पास स्थित है और कम बिजली दरों, परिचालन दक्षता और प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ाने से लाभान्वित होती है।
प्रोडक्ट पोर्टफोलियो: सीपी असेंबली, वेजेज, ब्रेक बीम, एंड कास्टिंग, स्ट्रट कास्टिंग, बोगी: भारतीय रेलवे के लिए ब्रेकिंग, सस्पेंशन और प्रोपल्शन सिस्टम में उपयोग किया जाता है। एक्सल बॉक्स हाउसिंग, नैरो जॉ एडॉप्टर, वाइड जॉ एडॉप्टर, मॉडिफाइड एडॉप्टर, के-टाइप एडॉप्टर, लाइनर: भारतीय रेलवे में संरचनात्मक समर्थन और विभिन्न अनुप्रयोगों के लिए उपयोग किया जाता है। स्ट्रिकर कास्टिंग, बैक स्टॉप, योक पिन, सपोर्ट प्लेट, विभिन्न लाइनर: भारतीय रेलवे की प्रणालियों में यांत्रिक समर्थन और सुरक्षा के लिए उपयोग किया जाता है। वैगन, कोच और लोकोमोटिव के लिए कपलर: रेलवे में वैगन और कोच को जोडऩे और खींचने के लिए उपयोग किया जाता है।
प्रवर्तकों का अनुभव
28 वर्षीय हिमांशु लोहिया कंपनी के प्रबंध निदेशक और मुख्य वित्तीय अधिकारी हैं और कंपनी के प्रमोटरों में से एक भी हैं। उन्होंने वॉलोन्गॉन्ग विश्वविद्यालय से अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में वाणिज्य स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। वे 20 जनवरी, 2020 से कंपनी के निदेशक और प्रमोटर के रूप में कंपनी से जुड़े हुए हैं। उनकी भूमिकाओं और जिम्मेदारियों में कंपनी के वित्त, विपणन, बिक्री, प्रशासन संचालन शामिल हैं। वर्ष 2020 में कंपनी के व्यवसाय में शामिल होने के बाद से, वे व्यवसाय के वित्त प्रभाग का भी नेतृत्व कर रहे हैं और उनके पास खातों और वित्त के क्षेत्र में व्यापक ज्ञान और अनुभव है। उनके अन्य उपक्रमों में नीटस डिलाइट प्राइवेट लिमिटेड और नीतू रियल्टी प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं।
25 वर्षीय सुबोध लोहिया पूर्णकालिक निदेशक हैं और कंपनी के प्रमोटरों में से एक भी हैं। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ मिडिलसेक्स से वाणिज्य – अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में स्नातक की डिग्री पूरी की है। वे 20 जनवरी, 2020 से कंपनी के निदेशक और प्रमोटर के रूप में कंपनी से जुड़े हुए हैं। उनकी भूमिकाओं और जिम्मेदारियों में कंपनी में वित्त, उत्पादन और संचालन शामिल हैं। उनके पास उत्पादन और वित्त के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उनके अन्य उपक्रमों में नीटस डिलाइट प्राइवेट लिमिटेड और नीतू रियल्टी प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं।
28 वर्षीया सौंदर्या लोहिया कंपनी की गैर-कार्यकारी निदेशिका हैं और कंपनी के प्रमोटरों में से एक भी हैं। वे 9 फरवरी, 2020 से इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की एसोसिएट सदस्य हैं। उनके पास हरिओम इंडस्ट्रीज लिमिटेड में मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) के रूप में 4 साल का कार्य अनुभव है। वे 3 अगस्त, 2024 से कंपनी से जुड़ी हुई हैं।
वित्तीय प्रदर्शन: वित्त वर्ष 2022 में कंपनी ने 4.63 करोड़ रुपए का राजस्व और 0.07 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ और वित्त वर्ष 2023 में कंपनी ने 16.33 करोड़ रुपए का राजस्व और 0.42 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ और वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 47.45 करोड़ रुपए का राजस्व और 12.58 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। 31 दिसंबर को समाप्त वित्त वर्ष 2025 तक की अवधि में कंपनी ने 51.47 करोड़ रुपए का राजस्व और 11.99 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्तीय परिणामों से स्पष्ट है कि कंपनी साल दर साल अच्छे वित्तीय परिणाम प्रस्तुत कर रही है। वित्त वर्ष 2025 में 31 दिसंबर 2024 को समाप्त अवधि में कंपनी ने 23.29 फीसदी का कर पश्चात शुद्ध लाभ मार्जिन अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2025 में 31 दिसंबर 2024 को समाप्त अवधि तक कंपनी की असेट 53.16 करोड़ रुपए, नेटवर्थ 40.14 करोड़ रुपए और कुल कर्ज 8.40 करोड़ रुपए है।
आईपीओ के संबंध में जानकारी: ‘नीतू योशी लिमिटेड’ का आईपीओ बीएसई एसएमई प्लेटफार्म पर आज खुलकर 1 जुलाई 2025 को बंद होगा। कंपनी द्वारा बुक बिल्ट इश्यू प्रणाली से 10 रुपए फेसवैल्यू के 10272000 शेयर 71 से 75 रुपए प्रति शेयर के भाव पर जारी कर 77.04 करोड़ रुपए जुटाए जा रहे हैं।
आईपीओ का मार्केट लॉट साइज 1600 शेयरों का है। आईपीओ का प्रबंधन प्रमुख लीड मैनेजर कंपनी होराइजन मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।
नोट: यह लेख निवेशसलाह नहीं है।

