बिजनेस रेमेडीज/जयपुर। मुंबई आधारित ‘मूविंग मीडिया एंटरटेनमेंट लिमिटेड’ मीडिया और मनोरंजन उद्योग को कैमरा और लेंस उपकरण किराए पर देने वाली प्रमुख कंपनी है। कंपनी द्वारा उन्नत कैमरा समाधानों में निवेश, कुछ ऋणों का पुनर्भुगतान/ पूर्व भुगतान और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ति हेतु एनएसई इमर्ज प्लेटफार्म पर आईपीओ लाया जा रहा है। कंपनी का आईपीओ आज खुलकर 30 जून 2025 को बंद होगा।
कारोबारी गतिविधियां: मई 2022 में निगमित, मूविंग मीडिया एंटरटेनमेंट लिमिटेड मीडिया और मनोरंजन उद्योग को कैमरा और लेंस उपकरण किराए पर देती है।
वित्तीय प्रदर्शन: वित्त वर्ष 2023 में कंपनी ने 7.67 करोड़ रुपए का राजस्व और 1.50 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ, वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 23.38 करोड़ रुपए का राजस्व और 10.09 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ और वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 37.06 करोड़ रुपए का राजस्व और 10.40 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्तीय परिणामों से स्पष्ट है कि कंपनी साल दर साल अच्छे वित्तीय परिणाम प्रस्तुत कर रही है। वित्त वर्ष 2025 में कंपनी की असेट 94.77 करोड़ रुपए, नेटवर्थ 39.45 करोड़ रुपए, रिजर्व एवं सरप्लस 26.84 करोड़ रुपए और कुल कर्ज 41.61 करोड़ रुपए है।
आईपीओ के संबंध में जानकारी: ‘मूविंग मीडिया एंटरटेनमेंट लिमिटेड’ का आईपीओ एनएसई इमर्ज प्लेटफार्म पर आज खुलकर 30 जून 2025 को बंद होगा। कंपनी द्वारा 10 रुपए फेसवैल्यू के 6200,000 शेयर जारी किए जाएंगे। कंपनी के आईपीओ का प्रबंधन प्रमुख लीड मैनेजर कंपनी ग्रेटेक्स कॉर्पोरेट सर्विसेज लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।
नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।

