Thursday, July 16, 2026 |
Home Banking and InsuranceICICI Prudential Life ने युवाओं के लिए एक नया मार्केट-लिंक्ड प्रोडक्ट लॉन्च किया

ICICI Prudential Life ने युवाओं के लिए एक नया मार्केट-लिंक्ड प्रोडक्ट लॉन्च किया

by Business Remedies
0 comments
  • · किफ़ायती निवेश विकल्प – न्यूनतम मासिक प्रीमियम मात्र ₹1,000
  • · लागत प्रभावी और टैक्स-एफिशिएंट वेल्थ क्रिएशन का माध्यम

मुंबई, 25 जून 2025: आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने आईसीआईसीआई प्रू स्मार्ट इंश्योरेंस प्लान प्लस नामक एक नया मार्केट-लिंक्ड प्रोडक्ट लॉन्च किया है, जो युवाओं को लंबी अवधि में धन संचय (वेल्थ क्रिएशन) का अवसर देता है। यह प्लान मात्र ₹1,000 के मासिक प्रीमियम से शुरू होता है, जिससे युवा वर्ग आसानी से निवेश की शुरुआत कर सकता है और अपने दीर्घकालिक वित्तीय लक्ष्यों को हासिल कर सकता है। साथ ही, इसमें जीवन बीमा कवर भी शामिल है, जिससे किसी अनहोनी की स्थिति में परिवार को आर्थिक सुरक्षा मिलती है।

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के चीफ प्रोडक्ट एंड डिस्ट्रीब्यूशन ऑफिसर, श्री अमित पाल्टा ने कहा: “हाल ही में भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है और मॉर्गन स्टेनली के अनुसार 2028 तक तीसरी सबसे बड़ी बनने की ओर अग्रसर है। इस विकास की कहानी में भारत के युवाओं की अहम भूमिका है, जो देश की 65% जनसंख्या हैं। इसी युवा वर्ग को ध्यान में रखते हुए हमने आईसीआईसीआई प्रू स्मार्ट इंश्योरेंस प्लान प्लस पेश किया है।

ULIP (यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान) निवेश के लिए एक प्रभावी माध्यम है, खासकर जब इसे लंबी अवधि के लिए अपनाया जाए। नया प्रोडक्ट आईसीआईसीआई प्रू स्मार्ट इंश्योरेंस प्लान प्लस युवाओं और अपनी पहली नौकरी में लगे लोगों को ₹1,000 जैसे छोटे निवेश से शुरू करने और समय के साथ वेल्थ बनाने का अवसर देता है।

युवा आज डिजिटल रूप से सक्रिय हैं, इसलिए हमने इस प्रोडक्ट को पूरी तरह डिजिटल माध्यम से खरीदने योग्य बनाया है।”

इस प्लान में ग्राहकों को 25 निवेश फंड्स और चार पोर्टफोलियो रणनीतियाँ चुनने का विकल्प मिलता है। ग्राहक बिना किसी अतिरिक्त लागत या टैक्स प्रभाव के फंड बदल सकते हैं और अपनी परिसंपत्ति आवंटन को अपने अनुसार समायोजित कर सकते हैं। इसके साथ ही, जीवन बीमा कवर भी दिया गया है जो उन्हें और उनके परिवार को सुरक्षा प्रदान करता है।”

श्री पाल्टा ने आगे कहा: “हमारा मानना है कि वेल्थ क्रिएशन एक अनुशासित और दीर्घकालिक प्रक्रिया है। यह प्लान ग्राहकों को नियमित रूप से निवेश करने के लिए प्रेरित करता है ताकि वे अपने वित्तीय लक्ष्यों को समय पर प्राप्त कर सकें। इसमें प्रीमियम छूट का ऐड-ऑन विकल्प भी है, जिससे यदि पॉलिसीधारक किसी कारणवश प्रीमियम नहीं भर पाता, तो भी उसका निवेश जारी रह सके।”

“इस उत्पाद का लॉन्च उन उत्पादों को विकसित करने पर हमारे फोकस को पुष्ट करता है जो ग्राहकों की उभरती जरूरतों को पूरा करते हैं। यह एक लागत प्रभावी उपकरण है जो युवाओं को सशक्त बनाता है कि वे लचीलेपन और स्पष्टता के साथ अपने भविष्य की योजना बना सकें, और आत्मनिर्भरता के साथ अपनी आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करें।



You may also like

Leave a Comment