Tuesday, July 14, 2026 |
Home Corporate Worldआज खुलेगा ‘Globe Civil Projects Limited’ का IPO

आज खुलेगा ‘Globe Civil Projects Limited’ का IPO

निवेशक 26 जून, 2025 तक कर सकते है कंपनी के IPO में आवेदन

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज/नई दिल्ली। नई दिल्ली आधारित ‘ग्लोब सिविल प्रोजेक्ट्स लिमिटेड’ सिविल प्रोजेक्ट क्षेत्र में कार्यरत प्रमुख ईपीसी कंपनी है। कंपनी द्वारा कंपनी की कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं के वित्तपोषण, निर्माण उपकरणों/ मशीनों की खरीद के लिए वांछित पूंजीगत व्यय जुटाने और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ति हेतु बीएसई और एनएसई मैनबोर्ड प्लेटफॉर्म पर आईपीओ लाया जा रहा है। कंपनी का आईपीओ आज खुलकर २६ जून को बंद होगा।

कारोबारी गतिविधियां: 2002 में निगमित, ग्लोब सिविल प्रोजेक्ट्स लिमिटेड एक एकीकृत इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण (ईपीसी) कंपनी है जिसका मुख्यालय नई दिल्ली में है।

वित्तीय प्रदर्शन: वित्त वर्ष 2022 में कंपनी ने 285.70 करोड़ रुपए का राजस्व एवं 5.20 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ, वित्त वर्ष 2023 में कंपनी ने 233.34 करोड़ रुपए का राजस्व एवं 4.85 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ, वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 332.16 करोड़ रुपए का राजस्व और 15.38 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ और वित्त वर्ष 2025 में 31 दिसंबर 2024 तक कंपनी ने 254.65 करोड़ रुपए का राजस्व और 17.79 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्तीय परिणामों से स्पष्ट है कि कंपनी साल दर साल अच्छे वित्तीय परिणाम प्रस्तुत कर रही है। वित्त वर्ष 2025 में 31 दिसंबर 2024 तक कंपनी की असेट 374.60 करोड़ रुपए, नेटवर्थ 99.83 करोड़ रुपए, रिजर्व एवं सरप्लस 56.87 करोड़ रुपए और कुल कर्ज 132.97 करोड़ रुपए दर्ज किया गया है। कंपनी का कर्ज इक्विटी अनुपात १.३८ गुना का है। ३१ मार्च, २०२५ तक, समेकित आधार पर कंपनी की ऑर्डर बुक ६६९.१० करोड़ रूपये थी, जिससे १३ चालू परियोजनाएं शामिल थी।

आईपीओ के संबंध में जानकारी: ‘ग्लोब सिविल प्रोजेक्ट्स लिमिटेड’ का आईपीओ बीएसई और एनएसई मैनबोर्ड प्लेटफॉर्म पर आज खुलकर 26 जून, 2025 को बंद होगा। कंपनी द्वारा बुक बिल्ट इश्यू प्रणाली के माध्यम से 10 रुपए फेसवैल्यू के 1,67,60,560 शेयर 67 से 71 रुपए प्रति शेयर के भाव पर जारी कर 119 करोड़ रुपए जुटाए जा रहे हैं। कंपनी के आईपीओ का प्रबंधन लीड मैनेजर कंपनी मेफकॉम कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।

नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।



You may also like

Leave a Comment