Wednesday, July 15, 2026 |
Home Tech WorldTechno 4 जुलाई को केवल फ्लिपकार्ट पर बोल्ड न्यू डेल्फा इंटरफेस के साथ पोवा 7 सीरीज़ लॉन्च कर रहा है

Techno 4 जुलाई को केवल फ्लिपकार्ट पर बोल्ड न्यू डेल्फा इंटरफेस के साथ पोवा 7 सीरीज़ लॉन्च कर रहा है

by Business Remedies
0 comments

नई दिल्ली। टेकप्रेमियों और पॉवर यूज़र्स के बीच अपनी एक विशेष पहचान बनाने वाली टेक्नो की बोल्ड और डायनैमिक स्मार्टफोन सीरीज़, पोवा एक बार फिर अपेक्षाओं से बढ़कर स्मार्टफोन लेकर आ रही है। अपने बोल्ड डिज़ाईन के टीज़र्स और विशेष डिज़ाईन एवं फंक्शनल विरासत के साथ बाजार में हलचल मचाने के बाद टेक्नो द्वारा 4 जुलाई, 2025 को फ्लिपकार्ट पर पोवा 7 सीरीज़ लॉन्च की जा रही है। यह आज की पीढ़ी के लिए जबरदस्त स्मार्टफोन है, जो उन्हें सबसे खास बना देगा।

 

स्मार्टफोन के टीज़र्स में ऑल-न्यू मल्टी-फंक्शनल डेल्टा लाईट इंटरफेस दिखाया गया है। यह डेल्टा प्रतीक (Δ) से प्रेरित एक डायनैमिक विज़्युअल एलिमेंट है, जो परिवर्तन, बदलाव और प्रगति को प्रदर्शित करता है। म्यूज़िक प्लेबैक, वॉल्यूम कंट्रोल, और नोटिफिकेशन जैसे दैनिक कार्यों के लिए यह यूज़र एक्सपीरियंस में इंटरैक्टिविटी की परत जोड़ रहा है। परिवर्तन लाने वालों की भावना के अनुरूप, पोवा 7 सीरीज़ में बेहतरीन ज्योमेट्रिक पैटर्न, शानदार इन-हैंड फील और मजबूत व आरामदायक बिल्ड दिया गया है, जो उन लोगों के लिए डिज़ाईन किया गया है, जो अपने सफर में स्टाईल के साथ सब्सटैंस भी चाहते हैं।

 

पोवा 7 सीरीज़ अपनी विरासत के अनुरूप टेक्नो की 3बी फिलॉसफी, बेस्ट डिज़ाईन, बेस्ट एआई, बेस्ट सिग्नल पेश करता है। पोवा 7 सीरीज़ को वास्तविक परिस्थितियों के अनुरूप तैयार किया गया है। यह उन यूज़र्स के लिए है, जो अपने स्मार्टफोन पर निर्भर रहते हैं। यह एला के साथ बेहतर प्रॉब्लम-सॉल्विंग और ज्यादा तेजी से सर्च संभव बनाती है। एला टेक्नो की एआई कंपेनियन है, जो स्थानीय भाषाओं को सपोर्ट करती है। पोवा 7 सीरीज़ इंटैलिजेंट सिग्नल ऑप्टिमाईज़ेशन द्वारा बेहतर कनेक्टिविटी भी प्रदान करती है।

 

पोवा 7 सीरीज़ का लैंडिंग पेज फ्लिपकार्ट पर लाईव है। यह इस स्मार्टफोन का पहला लुक प्रदान कर रहा है। इस पेज के विज़्युल्स डेल्टा-इंस्पायर्ड डिज़ाईन पेश करते हैं। जीवंत एलिमेंट्स के साथ शार्प एंगल फोन की बोल्ड पहचान प्रदर्शित करते हैं। इस लैंडिंग पेज पर इस डिवाईस की झलक मिलती है, जो एक शक्तिशाली स्टाईल स्टेटमेंट के साथ बेहतरीन परफॉर्मेंस देने के लिए बनाई गई है।

 

टेक्नो पोवा 7 सीरीज़ का उद्देश्य एक समान दिखने वाली डिवाईस के बीच एक नया स्वर स्थापित करना है। यह सीरीज़ स्मार्टफोन को अपने यूज़र्स की तरह ही ज्यादा बोल्ड, एक्सप्रेसिव, और उद्देश्य पर आधारित बना रही है।



You may also like

Leave a Comment